सैलजा ने कहा-सिफारिशों पर नहीं मिलेगी टिकट,पहले दिखाना होगा काम, ब्लॉक से मंगाए जाएंगे दावेदारों के नाम

रायपुर, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस चुनाव समिति की पहली बैठक में प्रत्याशियों के चयन को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने दो टूक में कह दिया है कि किसी भी प्रत्याशी के आवेदन पार्टी के बड़े नेता या फिर चुनाव समिति के सदस्यों से स्वीकार नहीं किए जाएंगे, बल्कि उम्मीद्वारों को 17 से 22 अगस्त तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में ही टिकट के लिए आवेदन करना होगा।

15 अगस्त को आधी रात करीब साढ़े 12 बजे तक चली कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में ये फैसला लिया गया है। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, चुनाव समिति और पीसीसी के अध्यक्ष दीपक बैज, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और स्पीकर चरणदास महंत समेत समिति में शामिल 8 मंत्री और पदाधिकारी मौजूद रहे। पहली बैठक में दावेदारों के आवेदन की प्रक्रिया को लेकर ही फैसला लिया गया है।

बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जो पिछले चुनाव में पीसीसी अध्यक्ष थे और टीएस सिंहदेव जो CLP लीडर रहे है, उन्होंने अपना अनुभव साझा किया। क्योंकि इस समय कांग्रेस सत्ता में है और मौजूदा हालात में किस तरह काम करना है, इस पर बैठक में चर्चा की गई है। वहीं उम्मीद्वारों के लिए तय किए गए क्राइटेरिया को लेकर सैलजा ने कहा कि सभी की राय यही थी कि दो चीजें होनी चाहिए पार्टी और नेतृत्व के प्रति निष्ठा और दूसरा जीतने वाला कैंडिडेट होना चाहिए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; एक व्यक्ति एक बार ही बने प्रधानमंत्री, हाईकोर्ट ने केंद्र को जारी किया नोटिस, 3 अगस्त तक का दिया समय

    भोपाल, एक व्यक्ति को एक ही बार प्रधानमंत्री बनाया जाए। देश में वन नेशन-वन पोस्ट की व्यवस्था लागू की जाए। इस मांग के साथ हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सोमवार…

    POLITICS; अब पूर्व IAS सुजाता कार्तिकेयन की बीजद में एंट्री, नवीन पटनायक ने किया स्वागत

    भुवनेश्वर,ओडिशा की राजनीति में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक फेरबदल देखने को मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी सहयोगी पूर्व IAS वीके पांडियन की पत्नी और…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’