विजय बघेल को पाटन से बलि का बकरा बनाया गया; भाजपा को इन 21 सीटों पर दावेदार नहीं मिल रहा था

0 कांग्रेस ने कहा – इज्जत बचाने सूची जारी की गई, 0 इंदिरा बैंक घोटाले के आरोपी रामविचार नेताम को भी प्रत्याशी बनाया, 0 रमन सिंह के भांजे को प्रत्याशी बनाते समय मोदी का परिवारवाद पर बोलती बंद हो गयी

रायपुर,  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिये 21 उम्मीदवारों की सूची जारी करके भाजपा ने मान लिया है कि इन 21 सीटों पर उसकी जमानत नहीं बचने वाली है वहां पर कोई दूसरा दावेदार नहीं है इसलिये इन सीटों पर उम्मीदवार घोषित करके भाजपा चुनाव लड़ने की औपचारिकता निभा रही है। भाजपा ने 21 सीटों पर उम्मीदवार नहीं बलि का बकरा खोजा है।

उन्होने कहा कि सारा प्रदेश जानता है कि पाटन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता उनके द्वारा किये गये विकास कार्यों के सामने भाजपा के उम्मीदवार की दुर्गति होना तय है तो वहां पर विजय बघेल को बलि का बकरा बनाया गया है। भाजपा ने गरीबों के पैसा गबन कर इंदिरा बैंक के घोटाले में घूस के आरोपी रामविचार नेताम को भी प्रत्याशी बनाया है। इंदिरा बैंक के मुख्य अभियुक्त उमेश सिन्हा अपने नार्को टेस्ट में तत्कालीन मंत्री रामविचार नेताम को 1 करोड़ रू. घूस देना स्वीकार किया है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की 21 उम्मीदवारों की सूची से मोदी के तथाकथित भाई, भतीजावाद, परिवारवाद के संबंध में की जा रही दंभोक्ति की भी पोल खुल गयी। भाजपा ने खैरागढ़ से रमन सिंह के भांजे को टिकिट दिया है। मोदी और भाजपा को यहां परिवारवाद नहीं दिख रहा। रमन का बेटा सांसद बनेगा, भांजा विधायक चुनाव लड़ेगा। जब उपचुनाव लड़ने की बारी आती है तो लोधी समाज के कोमल जंघेल को प्रत्याशी बनाया जाता है। आम चुनाव में अपने भांजे को उपकृत करते है। भाजपा का खैरागढ़ में महल के खिलाफ हल का नारा भी खोखला साबित हो गया।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा दावा करती है कि उसने नये चेहरों को मौका दिया है लेकिन उसके अधिकांश घोषित प्रत्याशी 2018 के पहले की भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार, कुशासन, कमीशनखोरी के भागीदार रहे है। 15 साल तक विभिन्न पदों पर रहकर रमन राज के भ्रष्टाचार में संलिप्त रहे है इनको नया प्रत्याशी बताकर भाजपा अपने 15 साल के भ्रष्टाचार पर पर्दा नहीं डाल पायेगी। जनता भाजपा के 15 सालों के कुशासन, वायदाखिलाफी को भूली नहीं है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने भाजपा की पहली प्रत्याशी की सूची पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने बिना दूल्हा के बारातियों की सूची जारी कर दी। चुनाव आदर्श आचार संहिता लगते तक भाजपा की सूची में कई बार संशोधन होगा, कई लोगों के नाम काटे जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के आगे भाजपा को कुछ सूझ नहीं रहा है भाजपा की विधानसभा चुनाव में करारी हार अभी से नरेंद्र मोदी ने भाप लिया है इसीलिए रायगढ़ की सभा में आने से इंकार कर दिया ताकि इज्जत बची रहे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CONGRESS; सोनिया गांधी ने ‘वंशवाद’ सहित कई सवालों के दिए जवाब, इंदिरा गांधी की ‘इमरजेंसी’ पर परिवार में ही मतभेद था

    नई दिल्ली, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने पार्टी पर गांधी परिवार के लगातार नियंत्रण और भाई-भतीजावाद के आरोपों से जुड़े सवालों को टाल दिया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व से जुड़ा…

    BJP; 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, जनजातीय गौरव दिवस में होंगे शामिल

    0 स्मृति ईरानी 11 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगी रायपुर., भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश