कांग्रेस प्रत्याशी बनने पहले दिन जमा हुए 350 आवेदन; कुछ जिला अध्यक्ष भी फार्म लेकर पहुंचे

रायपुर, विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी में आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गुरुवार से शुरू हुए आवेदन में प्रदेशभर के करीब 350 दावेदार मैदान में उतरे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि हर सीट से पांच से 14 दावेदार पहले दिन आवेदन करने पहुंचे। हालांकि वर्तमान विधायकों ने अब तक आवेदन नहीं किया है। सबसे ज्यादा दावेदार रायपुर और बिलासपुर संभाग से सामने आ रहे हैं।

दुर्ग संभाग में दावेदारों की संख्या कम है। जबकि बस्तर और सरगुजा संभाग में एक सीट पर दो से तीन दावेदारों ने पहले दिन आवेदन किया। ब्लाक कांग्रेस कमेटी में दावेदारों को 17 से 22 अगस्त तक टिकट के लिए आवेदन करना होगा। प्रदेश की 90 विधानसभा सीट में से 71 पर कांग्रेस विधायक हैं। विधायकों वाली सीट पर भी दो से तीन दावेदार पहले दिन आवेदन लेकर पहुंचे। कांग्रेस ने आवेदन के लिए बकायदा एक फार्म बनवाया है। इसमें दावेदारों को अपना पूरा बायोडाटा देना है। बताया जा रहा है जो दावेदार ब्लाक कांग्रेस कमेटी में आवेदन नहीं कर रहा है, वह 26 अगस्त तक जिला कांग्रेस कमेटी में आवेदन कर सकता है। जिला कांग्रेस कमेटी 29 अगस्त तक नाम का पैनल तैयार करके प्रदेश चुनाव समिति को भेजेगा।

कांग्रेस के कई जिलाध्यक्ष टिकट के दावेदार हैं। इसको लेकर विवाद की स्थिति बन गई है। ब्लाक कांग्रेस कमेटी में आवेदन करने पहुंचे दावेदार निष्पक्षता को लेकर सवाल खड़ा कर रहे हैं। जो जिलाध्यक्ष खुद टिकट की दावेदारी कर रहे हैं, वह निष्पक्ष रूप से कैसे पैनल तैयार करेंगे।बताया जा रहा है कि दुर्ग ग्रामीण से निर्मल कोसरे, राजनांदगांव शहर अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, राजनांदगांव ग्रामीण जिला अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी, भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। इसके साथ ही बिलासपुर ग्रामीण, मुंगेली, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, महासमुंद, बालोद, कांकेर और रायपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष भी दावेदारी कर रहे हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    DEATH; कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मौत, 1984 दंगों में मिली थी उम्रकैद की सजा

    नईदिल्ली, कांग्रेस के पूर्व सांसद और 1984 के दंगों में उम्रकैद की सजा काट रहे सज्जन कुमार की मौत हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल…

    POLITICS; मोहन भागवत के दौरे के पहले अमेरिका में USCIRF ने उठाई मांग ‘RSS पर बैन और उनके नेताओं को न दिया जाए सम्‍मान…

    नईदिल्ली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर कई बार अलग-अलग तरह की बयानबाजी की गई है. देश के कई हिस्सों में उनके सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी रोक लगाई गई थी. हालांकि…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार