हाईटेक सुझाव; चुनाव घोषणा-पत्र के लिए लोगों से 31 अगस्त तक सुझाव लिए जायेंगे

  0 मो. अकबर ने कहा- प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में लिखित में सुझाव दे सकते हैं या ई मेल कर सकते हैं

रायपुर, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए गठित कांग्रेस की घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अकबर ने बताया कि घोषणा पत्र तैयार करने के लिए लोगों से 31 अगस्त तक सुझाव लिए जायेंगे। सुझाव देने के इच्छुक लोग छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में आकर लिखित में अपने सुझाव दे सकते हैं। सुझाव देने के लिए ई-मेल की भी सुविधा रहेगी। इसके बाद आवश्यकता पड़ने पर आमजनों एवं अलग-अलग वर्गों के साथ चर्चा करेंगे।

मोहम्मद अकबर ने बताया कि प्रदेश में अधोसंरचना के विकास तथा आम जनता के हितों को ध्यान में रखकर चुनाव घोषणा-पत्र तैयार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ राज्य के निवासियों के हितों के लिए काम करने वाली पार्टी है। पिछली बार भी लोगों के हितों का ध्यान रखकर घोषणा-पत्र तैयार किया गया था।

चुनाव घोषणा-पत्र समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अकबर ने बताया कि प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों से लोग अपने सुझाव दें सकें इसलिए ई-मेल पर सुझाव लिए जायेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे के अनुमोदन के पश्चात चुनाव घोषणापत्र समिति गठित की गई थी जो इस प्रकार   है – अध्यक्ष मोहम्मद अकबर,  सदस्य – रविन्द्र चौबे, शिवकुमार डहरिया, अमरजीत भगत, उमेश पटेल, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, धनेन्द्र साहू, श्रीमती फूलोदेवी नेताम, शैलेष पाण्डेय, अरूण वोरा, शिशुपाल सोरी, द्वारिकाधीश यादव, कुंवरसिंग निषाद, राजेश तिवारी, चुन्नीलाल साहू, इदरीश गांधी, हेमा देशमुख, अटल श्रीवास्तव, अजय तिर्की, राजेन्द्र जग्गी, श्रीमती वाणी राव, श्रीमती शेषराज हरवंश, आकाश शर्मा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    DEATH; कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मौत, 1984 दंगों में मिली थी उम्रकैद की सजा

    नईदिल्ली, कांग्रेस के पूर्व सांसद और 1984 के दंगों में उम्रकैद की सजा काट रहे सज्जन कुमार की मौत हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल…

    POLITICS; मोहन भागवत के दौरे के पहले अमेरिका में USCIRF ने उठाई मांग ‘RSS पर बैन और उनके नेताओं को न दिया जाए सम्‍मान…

    नईदिल्ली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर कई बार अलग-अलग तरह की बयानबाजी की गई है. देश के कई हिस्सों में उनके सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी रोक लगाई गई थी. हालांकि…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार