छत्‍तीसगढ़ में फिर ईडी की दबिश; राइस मिलर्स, एडवोकेट, ट्रांसपोर्टर,सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापा

रायपुर,  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर छत्‍तीसगढ़ के कई जिलों में एक साथ छापा मारा है।  रायपुर, रायगढ़ और दुर्ग-भिलाई में सट्‌टा कारोबार से जुडे 8 लोगों के घर छापा मारा गया है। रायपुर में तीन जगहों वॉलफोर्ट सिटी, स्वर्ण भूमि और अशोका रत्न में रेड मारी गई है। अशोका रत्न में रहने वाले ज्वैलरी और पेट्रोल पंप संचालक के दो ठिकानों पर दबिश दी गई है।

खबरों के अनुसार ईडी की टीम ने सोमवार की सुबह राइस मिल, पेट्रोल पंप कारोबारी, एडवोकेट सहित ट्रांसपोर्टर के ठिकानों पर दबिश दी है। बताया जा रहा है कि ईडी ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ में दबिश दी है। रायपुर के अशोका रत्न के अंदर 32 बंगला में कारोबारी दमानी के यहां ईडी टीम पहुंची है। बताया जा रहा है कि इनका राइस मिल, पेट्रोल पंप समेत सप्लाई का काम है।

स्वर्णभूमि स्थित वकील पीयूष भाटिया के घर पर ईडी ने दबिश दी है। वहीं भिलाई स्थित फरीद नगर में मोहम्मद सद्दाम के यहां भी ईडी के अधिकारियों ने छापा मारा। मोहम्मद सद्दाम की शराब परिवहन में गाड़ियां चलती थी। पिछले दिनों महादेव सट्टा में भी फंसा था।दुबई से पैसों के हवाले का लिंक मिला था।

दुर्ग में जमीन खरीदी बिक्री का काम करने वाले मोहम्मद सद्दाम उर्फ बच्चा खान के भिलाई निवास पर ईडी ने कार्रवाई की है। फरीदनगर स्थित निवास में चार ईडी के अधिकारी सहित सीआरपीएफ के जवान मौजूद हैं। भिलाई में ही रवि उप्पल के भाई रोहित उप्पल और सन्नी सतनाम के यहां जांच जारी है। दुर्ग के पद्मनाभपुर के सतीश चंद्राकर के यहां छापा मारा गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    रायपुर, राजधानी रायपुर में डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। 4 माह की गर्भवती महिला से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी…

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    रायपुर, दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम समोदा, झेंझरी एवं सिरसा के मध्य स्थित खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आया…

    You Missed

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….