छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला;पहले राउंड में GEC रायपुर की 81,बिलासपुर की 67 और जगदलपुर की 56 फीसदी सीटें भरीं,दूसरे राउंड के लिए पंजीयन 26 तक

रायपुर, छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश का पहला चरण खत्म हो चुका है। तीनों गवर्नमेंट कॉलेज की सभी सीटें पहले राउंड में अलॉट हो गई थीं, लेकिन सभी में दाखिले नहीं हुए। गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज (जीईसी) रायपुर की 81 फीसदी, जीईसी बिलासपुर की 67 फीसदी और जीईसी जगदलपुर की 56 फीसदी सीटें भरी हैं।

गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के अलावा निजी कॉलेजों के प्रति भी छात्रों का रुझान दिखा। जानकारों का कहना है कि पहले राउंड में प्रवेश को लेकर स्थिति अच्छी है, इसलिए संभावना है कि इस बार ज्यादा एडमिशन होंगे। इंजीनियरिंग काउंसिलिंग के दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन 26 तक किए जा सकते हैं।

शिक्षा सत्र 2023-24 के अनुसार, प्रदेश के 29 इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश हो रहे हैं। मैनेजमेंट कोटे को छोड़कर इंजीनियरिंग की 8,574 सीटें हैं। पहले राउंड में 5,011 यानी 59 प्रतिशत सीटें आवंटित की गई थीं। इनमें से 40 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश हुआ है। गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज रायपुर में 294 सीटें हैं। यहां 237 सीटों में प्रवेश हो चुका है। सिविल की 42 में से 40 सीटें भर गई हैं। इसी तरह कंप्यूटर साइंस की 63 में से 49 सीटों पर प्रवेश हो चुका है।

पहले राउंड के बाद यहां सबसे अधिक प्रवेश हुए हैं। इसी तरह गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर की 273 सीटों में से 182 में प्रवेश हुए हैं। यहां भी सिविल की 21 में से 20 सीटें भरी हैं। इसी तरह गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज जगदलपुर की 282 सीटों में से 159 सीटें भर गई हैं। यहां सिविल में 63 में से 47 पर एडमिशन हुए हैं।

गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश की स्थिति

गवर्नमेंट कॉलेज, रायपुर

ब्रांच सिविल, सीट- 42, प्रवेश- 40

ब्रांच सीएस, सीट- 63, प्रवेश- 49

ब्रांच इले. एंड इलेक्ट्रॉनिक, सीट- 63, प्रवेश- 53

ब्रांच इले. एंड टेलीकम्युनिकेशन, सीट- 63, प्रवेश- 46

ब्रांच मैकेनिकल, सीट- 63, प्रवेश- 49

कुल- 294 सीट, एडमिशन- 237

गवर्नमेंट कॉलेज, बिलासपुर

ब्रांच सिविल, सीट- 21, प्रवेश- 20

ब्रांच सीएस, सीट- 42, प्रवेश- 31

ब्रांच इले. एंड इलेक्ट्रॉनिक, सीट- 63, प्रवेश- 48

ब्रांच इले. एंड टेलीकम्युनिकेशन, सीट- 42, प्रवेश- 24

ब्रांच मैकेनिकल, सीट- 21, प्रवेश- 14

ब्रांच आईटी, सीट- 42, प्रवेश- 31

ब्रांच माइनिंग, सीट- 21, प्रवेश- 14
कुल- 273 सीट, एडमिशन- 182

गवर्नमेंट कॉलेज, जगदलपुर

ब्रांच सिविल, सीट- 63, प्रवेश- 47 ब्रांच इले. एंड इलेक्ट्रॉनिक, सीट- 32, प्रवेश- 17

ब्रांच इले. एंड टेलीकम्युनिकेशन, सीट- 60, प्रवेश- 28 ब्रांच मैकेनिकल, सीट- 32, प्रवेश- 16

ब्रांच आईटी, सीट- 32, प्रवेश- 16​​​​​​​ ब्रांच माइनिंग, सीट- 63, प्रवेश- 35 कुल- 282 सीट, एडमिशन- 159

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EDUCATION;निःशुल्क सामग्री वितरण और अधोसंरचना कार्य में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

    0 स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने  गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं पर विशेष जोर रायपुर, स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ…

    SWAYAM; कक्षा 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए स्वयं पोर्टल पर 28 ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध

    0 सभी विद्यालयों से विद्यार्थियों के अधिकाधिक नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश महासमुंद, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित SWAYAM पोर्टल के माध्यम से कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…