आरटीई तृतीय चरण; लॉटरी एवं आबंटन 31 अगस्त एवं 1 सितम्बर को;स्कूलों में दाखिला 2 से 5 सितम्बर तक 

रायपुर, निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) अंतर्गत रिक्त सीटों पर तृतीय चरण की लॉटरी 31 अगस्त एवं 01 सितम्बर को निकाली जाएगी। लॉटरी से आबंटन के बाद स्कूलों में दाखिला की प्रक्रिया 02 सितम्बर से 05 सितम्बर तक होगी।
गौरतलब है कि निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 अंतर्गत वर्तमान में वर्ष 2023-24 में प्रदेश के निजी विद्यालयों में प्रवेश की कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है। प्रक्रिया के तहत क्रमशः दो चरणों मंे लॉटरी की प्रक्रिया की गई है, परन्तु दो चरणों की लॉटरी के उपरंात भी निजी विद्यालयोें में सीट रिक्त रह गई है। पालकों एवं विभिन्न माध्यमों से इन रिक्त सीटों को भरने के लिए प्रति चरण की लॉटरी किए जाने के संबंध मंे अनुरोध किया जा रहा है। ऐसी रिक्त सीटों को भरने के लिए नवीन आवेदन न लेते हुए शेष बचे आवेदनों पर तृतीय चरण की लॉटरी करने का निर्णय लिया गया है। 
संचालक लोक शिक्षण श्री सुनील जैन ने इस संबंध में सभी संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा को अपने अधीनस्थ जिलों में संबंधितों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा है। इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे तृतीय चरण की लॉटरी पूर्व यदि पोर्टल, पालकों, आवेदनों, सीटों से संबंधित किसी प्रकार की कोई समस्या आ रही है तो तत्काल उच्च कार्यालय को ई-मेल पता मकनण्तजम.बह/दपबण्पद पर अवगत कराए। स्मरण रहे, लॉटरी उपरांत प्राप्त पत्रों पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी। अतः तृतीय चरण की लॉटरी के लिए जिले में संचालित समस्त अशासकीय विद्यालयों को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NEET; MBBS/BDS में दाखिला, प्रथम चरण की काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

    रायपुर,  चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने छत्तीसगढ़ के शासकीय एवं निजी चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालयों में संचालित स्नातक पाठ्यक्रम (एमबीबीएस/बीडीएस) में प्रवेश वर्ष 2026 के प्रथम चरण काउंसिलिंग के लिए…

    IGKV; बी टेक कृषि अभियांत्रिकी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए द्वितीय चरण ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारंभ

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कृषि अभियांत्रिकी संकाय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 में B.Tech. (कृषि अभियांत्रिकी) एवं B.Tech. (खाद्य प्रौद्योगिकी) पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में उपलब्ध रिक्त सीटों…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार