गणेश उत्सव; 30 सितंबर को रायपुर में निकलेगी झांकी, पुलिस करेगी ड्रोन से निगरानी

रायपुर, राजधानी पुलिस ने गणेश विसर्जन और झांकी को लेकर गाइडलाइन तैयार की है। किसी भी हाल में बड़े गणेशोत्सव समितियों को एक अक्टूबर तक प्रतिमा विसर्जन करने के लिए कहा गया है। ऐसे में 30 सितंबर को राजधानी में गणेश झांकी निकलने की चर्चा तेज है।

आगामी महीने में विधानसभा चुनाव है। ऐसे में राजनीतिक पार्टी से जुड़े लोगों की मूर्ति विसर्जन के लिए निकाली जाने वाली झांकियों में सहभागिता देखने को मिलेगी। झांकी और मूर्ति विसर्जन के दौरान बदमाशों द्वारा अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस झांकी निकलने के तीन से चार दिन पूर्व बदमाशों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। सभी थानों में शाम को अपराधियों की हाजरी लगाई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि तीन साल से अपराध में लिप्त गुंडे बदमाशों की सूची तैयार की गई है। इसमें चाकूबाजी करने से लेकर मारपीट की घटनाओं में शामिल रहने वाले बदमाशों के अलावा मादक पदार्थों की अवैध कारोबार करने वाले बदमाशों के नाम शामिल है। पुलिस अफसर के अनुसार गणेश विसर्जन के पूर्व पुलिस की गुंडा लिस्ट में शामिल बदमाशों की धरपकड़ करने के साथ उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई। इसके साथ ही अड्डेबाजी करने करने वाले बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

सात सौ पुलिस बल की तैनाती :

– गणेश विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के सभी थानों के साथ ही पुलिस लाइन से सात सौ से ज्यादा पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही झांकियों में अलग से पुलिस बल लगाने की व्यवस्था की जाएगी। झांकियों में सादी वर्दी में भी एंट क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को तैनात किया जाएगा।

भीड़ की ड्रोन से निगरानी करेंगे :

– पुलिस अफसर के अनुसार जयस्तंभ चौक, शारदा चौक, कोतवाली चौक, लाखेनगर चौक जहां झांकियां थोक के भाव में पहुंचते हैं वहां भीड़ का दबाव ज्यादा रहता है। ऐसी स्थिति में बदमाश आपराधिक घटना करने की फिराक में रहते हैं। उन स्थानों में एएसपी सिटी ने ड्रोन से निगरानी करने के अलावा अन्य संवेदनशील स्थानों पर बदमाशों की ड्रोन से निगरानी करने व्यवस्था करने की बात कही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने नए कलेक्टर  कुलदीप शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

    बलौदाबाजार–पलारी, सर्व आदिवासी समाज जिला इकाई बलौदाबाजार के प्रतिनिधि मंडल ने शहीद वीर नारायण सिंह, गुरुघासीदास, संत कबीर के जन्म एवं कर्मभूमि बलौदाबाजार पदस्थापना पर संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष…

    MINING; जिले की सभी खदानों का सीमांकन कर नाम पट्टिका लगाई जाएगी,निगरानी समिति गठित की जाएगी

    0 जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक, 12.21 करोड़ रुपये का खनिज राजस्व प्राप्त  0 खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भंडारण पर रोक के लिए जिला स्तरीय टास्क…

    You Missed

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….