छत्तीसगढ़ व्यापम ने निकाली 413 पदों की दो नई भर्तियां; ऐसे कर सकते हैं आवेदन

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न विभागों में 400 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए दो अधिसूचनाएं छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (सीजीपीईबी) द्वारा जारी की गई हैं। मण्डल द्वारा दोनों ही भर्ती विज्ञापन के अनुसार छात्रावास अधीक्षक, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, सर्वेयर, प्रयोगशाला सहायक और अनुरेखक के कुल 413 पदों पर भर्ती की जानी है।

एएसओ व अन्य पदों के लिए ऐसे कर सकते हैं आवेदन

छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा जारी अधिसूचना (संख्या 05/2023) के अनुसार सहायक सांख्यिकी अधिकारी, सर्वेयर, प्रयोगशाला सहायक और अनुरेखक के कुल 113 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और पदों के अनुसार निर्धारित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार 29 अक्टूबर 2023 तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं। इसके बाद उम्मीदवारों को एक दिन का अतिरिक्त समय अप्लीकेशन करेक्शन के लिए दिया जाएगा।आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार सीजीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट, vyapam.cgstate.gov.in पर अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं।

सहायक सांख्यिकी अधिकारी और प्रयोगशाला सहायक पदों के लिए उम्मीदवारों को सम्बन्धित विषयों के साथ स्नातक होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से कम औ 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। सर्वेयर एवं अनुरेखक पदों के लिए उम्मीदवारों को 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण होने के साथ-साथ किसी मान्यता प्राप्त आइटीआइ से सम्बन्धित ट्रेड सर्टिफिकेट प्राप्त किया होना चाहिए। साथ ही आयु 18 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना तिथि 1 जनवरी 2023 निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा में राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।

छात्रावास अधीक्षक आवेदन प्रक्रिया

दूसरी तरफ, छात्रावास अधीक्षक के 300 पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल ने फिलहाल संक्षिप्त विज्ञापन ही जारी किया है। इस अधिसूचना के अनुसार आवेदन प्रक्रिया जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू की जाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    INTERVIEW; 17 नवंबर को प्रस्तावित साक्षात्कार अपरिहार्य कारणों से स्थगित, तकनीकी विशेषज्ञों की भर्ती

    रायपुर, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के अंतर्गत राज्य स्तरीय परियोजना अनुश्रवण इकाई (SPMU) में मानव संसाधन एवं तकनीकी विशेषज्ञों के अस्थायी नियोजन के लिए 17 नवंबर 2026 को प्रस्तावित…

    TEACHER; सरकारी शिक्षक बनने का मौका, 4800 पदों पर होगी भर्ती परीक्षा नवंबर -दिसंबर 26 में

    रायपुर, प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आने वाले दो महीने तीन परीक्षाएं होने जा रही हैं। प्रदेश में पांच हजार नियमित शिक्षकीय पदों…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत