विधानसभा चुनाव; अधिकारी-कर्मचारी बिना अनुमति मुख्यालय ना छोडे़

0 कलेक्टर ने अभनपुर विधानसभा में अधिकारी-कर्मचारियों की ली बैठक
रायपुर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज अभनपुर विधानसभा के अभनपुर नगर पालिका और गोबरा-नवापारा क्षेत्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन कार्य सबसे महत्वपूर्ण है। इस दौरान कोई अधिकारी-कर्मचारी बिना अनुमति मुख्यालय ना छोडे निरंतर संपर्क मे रहें और अपने मोबाईल फोन हमेशा ऑन रखें। सभी अधिकारी-कर्मचारी निष्पक्ष होकर समर्पित भाव से कर्तव्यों का निर्वहन करें। राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी समन्वय बना कर कार्य करें।

उन्होंने कहा कि एक कंट्रोल स्थापित करें इसका नंबर जारी करें। इस कंट्रोल रूम में अगल-अलग शिफ्टो में कर्मचारियों की डयूटी लगाएं। कोई भी शिकायत आने पर त्वरित निराकरण करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि चेकपोस्ट लगाकर सघन चंेकिन अभियान चलाएं। जिन मतदान केन्द्रों में वेब कास्टिंग होनी है, वहां पर इंटरनेट कनेक्टिविटी का परिक्षण कर लें। सभी मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधा मुहैया करांए। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि अभनपुर में 240 मतदान केन्द्र है, जिसमें 120 में वेबकास्टिंग होगीे। 10 संगवारी मतदान केन्द्र है। सभी मतदान केन्द्र में मूलभूत सुविधा मुहैया कराई जा रही है। पुलिस द्वारा निरंतर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। बैठक मे एडिशनल एसपी ग्रामीण नीरज चंद्राकर, एसडीएम जगन्नाथ वर्मा सहित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACTION; लापरवाही पर बाबू निलंबित,प्राचार्य को नोटिस, दो दिन में कैंसर पीड़ित व्याख्याता को 2 लाख की राहत

    रायपुर, कैंसर से जूझ रही एक महिला व्याख्याता द्वारा सुनवाई न होने की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सिर्फ दो दिनों के भीतर  लगभग…

    TRAFFIC; राजधानी के इन 19 प्रवेश मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगा प्रतिबंध

    रायपुर, शहर में सुगम यातायात, लोक सुरक्षा एवं आवागमन को व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला द्वारा मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत रिंग…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…