CRIME;कालेज छात्रा एवं शिक्षिका से छेड़छाड़ करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

राजनांदगांव. शहर के दिग्विजय कॉलेज के पास एक युवती को बेईज्जत करने की नीयत से युवक ने छेड़छाड़ की थी. पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी थी. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था. पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी और सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह दिग्विजय कॉलेज के पास दोसा कॉर्नर के पीछे सहेली के साथ खड़ी थी. इस दौरान आरोपी सतीश मरकाम आया और पीड़िता को बेईज्जत करने की नीयत से छेड़छाड़ कर गाली देकर जान से मारने की धमकी दी. शिकायत पर पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 74, 118 (1) 296, 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुटी थी. घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था. पुलिस आरोपी सतीष मरकाम पिता प्रहलाद उम्र 23 साल निवासी राहुल नगर वार्ड 31 लखोली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

स्कूटी से घर लौट रही शिक्षिका के साथ रास्ते में छेड़छाड़

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में स्कूल से घर जा रही स्कूटी सवार महिला शिक्षक के साथ रास्ता रोककर छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर मरवाही पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध करते हुए कार्यवाही में जुट गई है. मामला जिले के मरवाही थाना क्षेत्र कहां है जहां पर ग्रामीण क्षेत्र में पढ़ाने वाली एक शिक्षिका जब कल स्कूल की छुट्टी हो जाने के बाद वापस अपनी स्कूटी से घर जाने को निकली तो रास्ते में दो युवकों ने रास्ता रोक कर महिला शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार किया.

पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और उसके बाद परिजनों के साथ मरवाही थाने पहुंचकर दो युवकों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल महिला शिक्षक के बयान के आधार पर मनोज तिवारी और उमेश चौबे के खिलाफ बीएनएस की गम्भीर धारा 126(2)- बीएनएस, 74- बीएनएस, 296 बीएनएस, 78-बीएनएस, 3(5) बीएनएस, 351 (2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है. पीड़िता की माने तो इससे पहले भी आरोपियों ने दुस्साहस दिखाते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था पर लोक लाज और घर के दबाव के चलते शिक्षिका ने मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी. जब आरोपियों ने हद कर दी तो थाने पहुंचकर मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

  • Related Posts

    CRIME; भाजपा महिला पार्षद ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में नेताओं की लगी भीड़

    रायगढ़,  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रायगढ़ नगर निगम की भाजपा महिला पार्षद ने आत्महत्या की कोशिश की है। नेहा देवांगन रायगढ़ नगर निगम में वार्ड क्रमांक 2 से भाजपा…

    E-Challan; चालान भरने का आखिरी मौका 14 मार्च तक, नहीं भरा तो जब्त होंगी गाड़ियां, 6 हजार से ज्यादा ई-चालान लंबित

    रायपुर, अगर आपके वाहन का भी ई-चालान लंबे समय से लंबित है तो 14 मार्च की तारीख आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। राजधानी समेत पूरे प्रदेश में इस दिन लोक…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां