CRIME; 27 हजार में पहुंची थी विदेशी युवती, एप में होता था सौदा, 11 दलाल गिरफ्तार, वाहन हादसे के बाद खुला राज

रायपुर, रायपुर में बीते पांच फरवरी की देर रात हुए हादसे के बाद बड़ा राजफाश हुआ है। पुलिस ने बताया कि जिस विदेशी युवती की गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ था वह युवती देह व्यापार के लिए उज्बेकिस्तान से पहुंची थी। आरोपी ऑनलाइन एप के माध्यम से कस्टमर को युवतियों को पहुंचाते थे। इसमें विदेशी के साथ पश्चिम बंगाल की लड़कियां शामिल हैं।

दरअसल, पांच फरवरी की दरमियानी रात थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत वीआइपी रोड में शराब के नशे में धुत्त विदेशी युवती ने अपनी कार से एक्टिवा वाहन को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया था। घटना में एक्टिवा सवार तीन व्यक्तियों को गंभीर चोट लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान अरुण कुमार विश्वकर्मा की मौत हो गई थी।

देह व्यापार के लिए पहुंची थी युवती

तेलीबांधा पुलिस द्वारा कार में सवार आरोपी युवती सहित आरोपी भावेश आचार्य से पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपी लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा था। कड़ाई से पूछताछ में उसने बताया कि कार सवार विदेशी युवती उज्बेकिस्तान अण्डी जान क्षेत्र की निवासी है। विदेशी युवती जुगल कुमार के बुलाए जाने पर देह व्यापार के लिए मुंबई से रायपुर आकर होटल में रुकी थी।

जांच के बाद खुला पूरा राज

  • आईजी अमरेश मिश्रा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के निर्देश दिए। थाना तेलीबांधा एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा दोनों आरोपियों से देह व्यापार में संलिप्त दलालों के संबंध में पूछताछ कर जांच शुरू की गई।
  • टीम के सदस्यों द्वारा देह व्यापार में शमिल आरोपियों की पतासाजी करते हुए आरोपी रवि ठाकरे निवासी आरडीए कालोनी बोरियाखुर्द, जागेंद्र उके उर्फ मोहन निवासी हनुमान नगर पहाड़ीपारा गुढ़ियारी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई।
  • आरोपियों ने अपने साथी जुगल सहित अन्य के साथ मिलकर देह व्यापार संचालित करना बताया। लोकेंटो एप के माध्यम से अपने ग्राहकों को युवतियों का फोटो व रेट उपलब्ध कराते थे। दोनों आरोपियों को 10 फरवरी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम

जुगल कुमार राय निवासी दमदमा पोस्ट नहाटा परगना पश्चिम बंगाल। हाल पता अशोक नगर ट्रांसफार्मर गुढ़ियारी। रवि ठाकरे निवासी आरडीए कालोनी बोरियाखुर्द टिकरापारा। जागेंद्र उके उर्फ मोहन निवासी गुढ़ियारी। बृजेश साहा निवासी अंबिकापुर सरगांव, हाल पता कमल विहार टिकरापारा। मो. साजिद निवासी ग्राम सेमरिया थाना सेमरिया जिला चतरा, हाल पता मोतीनगर संतोषी नगर टिकरापारा। दिनेश लिलवानी निवासी देवपुरी टिकरापारा। शेख इमरान निवासी संजय नगर टिकरापारा।अमित सोनी निवासी पुरानी बस्ती। रमेंद्र पाठक निवासी रायपुरा सत्यम विहार डीडी नगर। शेख नूरूल हक निवासी चौरसिया कालोनी टिकरापारा। दुर्गेश पनागर निवासी थाना सिटी कोतवाली कवर्धा।

  • Related Posts

    CRIME; गाड़ी हटाने की बात पर टीआई से मारपीट, नशे में धुत आरोपी गिरफ्तार, नमस्ते चौक की घटना

    रायपुर, राजधानी में बमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। चेकिंग के दौरान नशे में धुत युवक ने जमकर उत्पात मचाते हुए थाना प्रभारी से मारपीट कर दी। इस घटना…

    CRIME; नवरात्रि के पहले सिवनी के चंडी व राम मंदिर से 3 लाख के सोने के गहने की चोरी

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिवनी ( गोढ़ी ) स्थित प्रसिद्ध चंडी व इससे लगे राम मंदिर से बीते 12 – 13 मार्च के दरम्यानी…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां