ACB-EOW;महादेव सट्टा से जुडे दो और सटोरिए दुर्ग से पकड़ाए, पैनल चलाने का करते थे काम

रायपुर, ऑनलाइन महादेव सट्टा एप के पैनल चलाने वाले विश्वजीत राय और अतुल राय को एसीबी-ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) की टीम ने सोमवार को दुर्ग के खुर्सीपार के बंगाली मोहल्ला से हिरासत में लिया है। वहीं दो आरोपी फरार बताए गए हैं। ईओडब्ल्यू और एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की टीम ने रायपुर सहित प्रदेश के अलग-अलग 10 जगहों पर छापेमार कार्रवाई की है। पुणे में भी टीम पतासाजी कर रही है। महादेव सट्टा एप के संचालक सौरभ चंद्राकर के करीबी यामंत चंद्राकर और ओमप्रकाश चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई तेज कर दी गई है।

बर्खास्त पार्षद के घर पर ईओडब्ल्यू की दबिश

विश्वजीत राय पूर्व में जिम चलाता था, फिलहाल जिम बंद है। वह दुबई भी जा चुका है। वहीं ईओडब्ल्यू की टीम ने फरीद नगर निवासी सद्दाम और भिलाई के बर्खास्त पार्षद के घर पर भी दबिश दी थी। सद्दाम के घर पर ताला लगा मिला और पार्षद का भाई घर से भाग गया है। सद्दाम दो बार पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। उसे सबसे पहले अंबिकापुर में पैनल चलाते हुए गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद भी उसने यह काम नहीं छोड़ा और दोबारा छत्तीसगढ़-झारखंड बार्डर से उसे गिरफ्तार किया गया था। सद्दाम रांची में पैनल ऑपरेट करता था। सद्दाम के घर पर ईडी की रेड भी पड़ चुकी है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    COURT; कृषि अधिकारी को उम्र कैद की सजा, कॉलेज फ्रेंड से संबंध बनाए, नौकरी लगते ही शादी से किया इनकार

    दुर्ग, छत्तीसगढ के बालोद जिले के रहने वाले कृषि विस्तार अधिकारी देवनारायण साहू को रेप के आरोप में उम्रकैद की सजा हुई है. आरोपी ने शादी का झांसा देकर अपनी…

    SUICIDE; प्रेम कहानी का खौफनाक अंत!, ग्रामीण प्रेमी जोड़े ने शिशुपाल पर्वत से लगाई छलांग

    महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरायपाली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां स्थित प्रसिद्ध शिशुपाल पर्वत के नीचे रविवार सुबह युवक-युवती की लाश मिली है।…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…