ACCIDENT; कुएं में गिरी लकड़ी निकालने उतरे 5 युवकों की मौत,एक एक कर उतरे तो फिर नहीं लौटे

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में दर्दनाक हादसा सामने आया है। बिर्रा थाना के ग्राम किकिरदा के एक कुएं में गिरी लकड़ी को निकालने उतरे 5 युवको की मौत हो गई। बताया जा रहा कि, कुएं में लकड़ी गिर जाने से उसे निकालने एक व्यक्ति कुंए में उतरा और वह वापस नहीं आया तो उसे निकालने के लिए बारी-बारी से 4 युवक और उतरे और सभी की मौत हो गई। वहीं घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और आस पास ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी।

बताया जा रहा कि, घटना आज सुबह 7.30 बजे बिर्रा थाना के ग्राम किकिरदा का है। वहीं काफी लंबे समय से कुंए का उपयोग नहीं होने व ढंका न होने के कारण कुएं में जहरीली गैस रिसाव होने लग गया था। राजेंद्र जायसवाल कुएं में गिरी लकड़ी निकालने गया। तभी गैस रिसाव होने लगी, उसे बचाने पडोस के रमेश पटेल आया। उसका भी दम घुटने लगा। फिर उसे बचाने उसके दोनों बेटे राजेंद्र, जितेंद्र भी कुएं अंदर चले गए। उसके बाद पडोसी टिकेश चंद्रा उन्हें बचाने कुएं में उतरे। बताया जा रहा है कि टिकेश चंद्रा की 3 महीने पहले ही  शादी हुई थी। इस दौरान दम घुटने कुंए में उतरे 5 युवको की मौत हो गई। वहीं पुलिस मामले की जाँच कर रही हैं। 

मृतक के नाम 

  • राजेंद्र जायसवाल , रमेश पटेल ,बेटे राजेंद्र, जितेंद्र , टिकेश चंद्रा
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SC;अमित जोगी मामले में 20 अप्रैल को सुनवाई,सुको में कपिल सिब्बल बोले-हाईकोर्ट में हमारा पक्ष रखने का समय नहीं दिया गया…

    नईदिल्ली, छत्तीसगढ़ के हाई प्रोफाइल अमित जोगी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की डेट 20 अप्रैल के लिए रखी है. सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप…

    HC; जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

    बिलासपुर, साल 2003 के चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की खंडपीठ ने सीबीआई की…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…