ACCIDENT; बच्चे को बचाते बाइक से हो गई टक्कर, महिलाओं ने चालक को पीट-पीटकर मार डाला

बिलासपुर, पेंड्रा क्षेत्र के बसंतपुर में सड़क पर दौड़ रहे बच्चे को बचाने के चक्कर में बाइक सवार युवक किनारे चल रही महिलाओं से टकरा गया। इससे गुस्साई महिलाओं ने स्वजन को बुलाकर बाइक सवार की पिटाई कर दी। महिलाओं और उसके स्वजन की पिटाई से घायल युवक ने उपचार के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पेंड्रा क्षेत्र के आमाडांड में रहने वाले रामा पनिका रोजी मजदूरी करते थे। बुधवार को वे किसी काम से पेंड्रा आए थे। यहां से काम निपटाने के बाद शाम को वे बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। बाइक सवार रामा बसंतपुर पहुंचे थे। रास्ते में साहू परिवार की दो महिलाएं बच्चे को लेकर टहलने निकली थीं। इसी दौरान बच्चा सड़क पर दौड़ने लगा। बच्चे को बचाने के चक्कर में बाइक सवार रामा सड़क किनारे चल रही आशा साहू से जा टकराया। इससे आशा गिर पड़ी। उसके साथ चल रही निशा साहू ने फोन कर घटना की जानकारी स्वजन को दी। इस पर अजय साहू और दुर्गा साहू क्रिकेट बैट लेकर वहां आ गए।

उन्होंने रामा पनिका की पिटाई कर दी। बैट और लात घूंसो से पिटाई के दौरान आसपास के लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश भी की। इस पर महिला और उसके स्वजन लोगों को भी धमकियां दे रहे थे। किसी ने घटना की जानकारी रामा के भाई रामप्रसाद को दी। इस पर रामप्रसाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस से अपने घायल भाई को अस्पताल पहुंचाया। घायल की स्थिति देखते हुए डाक्टरों ने उसे सिम्स रेफर कर दिया। शुक्रवार को घायल रामा ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

छाती पर मारी लात, फिर सीने पर कूद गई महिला

घटना के दौरान मौजूद लोगों ने रामा के भाई राम प्रसाद को बताया कि महिला और उसके स्वजन रामा की बेरहमी से पिटाई कर रहे थे। इसी दौरान निशा ने रामा की छाती पर लात मारी, साथ ही वह उसके सीने पर कूद गई। महिला की इस हरकत से रामा को अंदरूनी चोटें आईं। वह जमीन पर गिरकर तड़प रहा था। इसके बाद भी महिला और उसके घर के लोग उसको बेरहमी से मार रहे थे।

पत्नी की हो चुकी है मौत, 10 साल के बेटा हुआ बेसहारा

गांव के लोगों ने बताया कि रामा की पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी है। वह अपने माता-पिता और 10 साल के बेटे का भरण पोषण करता था। रामा की मौत से वृद्ध माता-पिता का सहारा छिन गया है। वहीं, 10 साल का बेटा बेसहारा हो गया है। स्वजन ने घटना की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

गवाहों को धमका रहे आरोपी

बताया जाता है कि आरोपी परिवार अब घटना के गवाहों को धमकाकर जांच को प्रभावित करने की कोशिश में लगे हुए हैं। आरोपी परिवार के सदस्य गवाहों पर दबाव बना रहे हैं। इस घटना में एक शिक्षक की भूमिका भी सामने आई है। उसे बचाने के लिए परिवार के सदस्य लोगों को धमकियां दे रहे हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस को आवेदन देकर न्याय की मांग की है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; पार्किंग को लेकर बहस और फिर पुलिस अफसर के वकील बेटे को जड़ दिया थप्पड़, युवक गिरफ्तार

    बिलासपुर, न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा इलाके में एक मामूली सी पार्किंग की जगह को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि बिलासपुर से रायपुर तक पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अशोक…

    HC; शादी का झांसा देकर बनाया संबंध रेप नहीं, बालिग महिला की सहमति से बना शारीरिक संबंध दुष्कर्म नहीं, ट्रायल कोर्ट का फैसला बीस साल बाद पलटा…

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर बनाए गए शारीरिक संबंधों को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि महिला बालिग है, और उसकी…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां