ACCOUNT;किराए पर मिलते हैं खाते,20 हजार में बचत और 35 हजार में चालू खाते का किराया

दुर्ग, छत्तीसगढ़ के भिलाई में किराए पर बैंक अकाउंट लेकर उसमें ब्लैक मनी ट्रांसफर करने का खुलासा हुआ है। महादेव बुक सहित अन्य ऑनलाइन सट्टेबाजी एप की काली कमाई खपाने के लिए किराये पर बैंक खातों की व्यवस्था करने वाला गिरोह सक्रिय है। गिरोह के सदस्य 20 हजार में बचत खाता, 35 हजार में चालू खाता और 50 हजार रुपये में कॉर्पोरेट खाता किराए पर ले रहे हैं।

खुर्सीपार के मामले में पकड़े गए आरोपी से मिली महत्वपूर्ण जानकारियां बताती हैं कि गिरोह के तार हैदराबाद से जुड़े हुए हैं। गिरोह में दर्जन भर से ज्यादा लोग शामिल हैं। जिनमें से अधिकांश के मोबाइल बंद हो गए हैं। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है। उल्लेखनीय है कि रजत शर्मा ने उसके कॉर्पोरेट खाते के गलत इस्तेमाल की शिकायत की थी।

पुलिस ने सतबीर सिंह को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपित सतबीर सिंह और आयुष थदानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सतबीर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आयुष फरार है। सतबीर ने पुलिस को बताया है कि हाउसिंग बोर्ड निवासी राजा नाम, लक्ष्मी मार्केट सुपेला और फौजी नगर हाउसिंग बोर्ड निवासी दो युवक भी इस धंधे में शामिल हैं। गिरोह के सदस्य बैंक खातों के विवरण हैदराबाद पहुंचाते हैं, जहां ऑनलाइन सट्टे के संचालन में खातों का प्रयोग होता है। सामने आया है कि रकम को डॉलर, दिरहम और बिट क्वाइन में बदल कर सट्टा एप के संचालकों तक पहुंचाया जाता है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME;शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार… सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 34 लोगों से डेढ़ करोड़ की ठगी

    रायपुर,  सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 34 लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर लगभग 1.5 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले आरोपियों को रायपुर ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार किया…

    COURT; कृषि अधिकारी को उम्र कैद की सजा, कॉलेज फ्रेंड से संबंध बनाए, नौकरी लगते ही शादी से किया इनकार

    दुर्ग, छत्तीसगढ के बालोद जिले के रहने वाले कृषि विस्तार अधिकारी देवनारायण साहू को रेप के आरोप में उम्रकैद की सजा हुई है. आरोपी ने शादी का झांसा देकर अपनी…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…