ACTION;छत्‍तीसगढ़ में अफसरों पर गिरेगी गाज, भाजपा ने पंजा छाप अफसरों की तैयार की सूची

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव समाप्‍त हो चुके हैं। प्रदेश में सरकार गठन के बाद कई आइएएस और आइपीएस अफसरों पर गाज गिर सकती है। भाजपा ने इसे लेकर अफसरों की लिस्‍ट तैयार की है। बताया जा रहा है कि 30 से अधिक आईएएस और आईपीएस अफसरों के नाम इस लिस्‍ट में शामिल हैं। भाजपा अफसरों पर चुनाव के दौरान कांग्रेस के पक्ष में काम करने का आरोप लगा रही है। भाजपा इन अफसरों पर कार्रवाई के लिए इस लिस्‍ट केंद्र सरकार को भेजेगी।

इसी क्रम में चुनाव में मिली हार के बाद भाजपा के बीजापुर विधानसभा प्रत्याशी महेश गागड़ा ने कलेक्टर राजेंद्र कटारा पर कांग्रेस के लिए काम करने और पक्षपात का गंभीर आरोप लगाया है। चुनाव परिणाम के बाद महेश गागड़ा ने कहा कि कलेक्टर कटारा ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की गरिमा को तार-तार करने हुए कांग्रेसी प्रत्याशी विक्रम मंडावी के पक्ष में काम किया है।उन्होंने कहा कि इसके ढेरों साक्ष्य उनके पास है, जिसमें वे पंचायत सचिव से लेकर अधीक्षकों की बैठक लेकर उन पर कांग्रेस के पक्ष में काम करने का दबाव डाल रहे थे। अधीनस्थ अफसर-कर्मियों पर ना सिर्फ दबाव डाला गया था, बल्कि विधायक निवास से तैयार सूची के आधार पर पीठासीन अफसरों को बदलने में कलेक्टर ने सहयोग किया। बीजापुर पुलिस अधीक्षक के इशारे पर भाजपा कार्यकर्ताओं को सुरक्षा का हवाला देते भयादोहन का प्रयास भी किया गया। बतादें कि बीजापुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्‍मीदवार महेश गागड़ा कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मंडावी से 2706 मत से चुनाव हार गए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    IWD; स्वच्छता, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

    *ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं – उप मुख्यमंत्री अरुण साव, फाग गीत पर झूमीं समारोह में मौजूद महिलाएं नगरीय 0 निकायों में हर महीने स्वच्छता के आंकलन के लिए…

    GOVT; सोई गैस की आपूर्ति बनाए रखने अफासरों को निर्देश प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर आमजन को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?