ACTION;अंधाधुंध रायल्टी चोरी के बीच खनिज अमले की दबिश, 21 गाडियां जब्त

रायपुर, कलेक्टर एवं खनिज अफसरों के नाक के नीचे जिले में रायल्टी की चोरी के साथ गौण खनिजों का अवैध परिवहन धडल्ले से चल रहा है। कांग्रेस शासनकाल में कोल घोटाले के बाद इधर उधर किए गए खनिज अधिकारी फिर अपने अपने ठिकानों पर जम गए है। ऐसे में ठेकेदार भी अफसरों की शह पर रेत, गिट्टी, मुरूम की रायल्टी चोरी के साथ अवैध परिवहन में जुट गए है।

बहरहाल शिकायत के बाद पिछले दो दिनों में बिना रॉयल्टी पर्ची के खनिजों का अवैध परिवहन करते 21 वाहनों को जब्त कर जुर्माना लगाया गया है। हालाकि इसमें में कारवाई कम- सेटिंग ज्यादा बताया जा रहा है, क्योंकि रोजाना महानदी के रेत घाटों से ही सैकडों गाडियां निकलती है। नया रायपुर इलाका अवैध मुरूम खनन के लिए चर्चित है।

बता दें कि जब्त वाहनों को संबंधित थानों मंदिरहसौद, खरोरा, माना, ऊपरवारा और विधानसभा में सुपुर्द की गई है। प्रभारी खनिज निरीक्षक रघुनाथ भारद्वाज ने बताया कि जब्त वाहनों में रेत, मुरूम और गिट्टी का अवैध परिवहन हो रहा था। वाहनों के मालिक मुकेश कौशल, यशवंत देवांगन, रामायण भारती, खुमान बर्मन बेमेतरा, हंशु राम साहू सहसपुर, रिंकेश वैष्णव, प्रहलाद तिवारी कवर्धा, मुंगेली, रूपेंद्र यदु, टीकाराम यदु नकटा मंदिरहसौद, अजय पांडे, मनीष झा, सुजीत गुप्ता, भूपेश साहू रायपुर और बद्री चंद्रवंशी पंडरिया, दीपक राठी, रोशन जैन, रामकुमार साहू साजा, देवेंद्र साहू खैरागढ़ हैं, जिनके वाहनों से अवैध खनिज का परिवहन किया जा रहा था। प्रभारी खनिज निरीक्षक रघुनाथ भारद्वाज ने बताया कि इन जब्त वाहनों से लगभग 6 लाख 50 हजार रुपए का अर्थदंड भी जमा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि खनिज विभाग द्वारा रायपुर जिले में खनिज संसाधनों के अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई कर रही है और आगे भी जारी रहेगी।

गौण खनिज यथा रेत, मुरूम, गिट्टी ढुलाई के धंधे में प्रदेश में सर्वाधिक लूट-खसोट राजधानी में होती है। बरसात के बाद इस अवधि में यह धंधा खूब फलता-फूलता है।इस धंधे में कमाई का हिस्सा जनप्रतिनियों तक पहुंचता है। इसलिए भी रायल्टी चोरी पर कोई अंकुश नहीं लग पाता, और सीधे सरकारी खजाने पर इसकी चोट पडती है।

खनिज अफसर एवं ठेकेदारों के गठजोड पर लगातार शिकायत के बाद इस दिनों खनिज विभाग का अमला कुछ हरकत में आई है। पिछले कुछ दिनों से महानदी के रेत घाट इलाकों में सघन दौरा कर रेत, मुरूम, गिट्टी जैसे बेशकीमती खनिजों के अवैध कारोबार पर कार्रवाई की जा रही है। बीते दो दिनों में रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर खनिज विभाग के उप संचालक केके गोलघाटे और खनिज अधिकारी चेरपा एवं प्रभारी खनिज निरीक्षक रघुनाथ भारद्वाज रात्रि गश्त कर बिना रॉयल्टी पर्ची के खनिजों का अवैध परिवहन करते वाहनों को जब्त कर जुर्माना कर रहे है।

  • Related Posts

    ACTION; सुरक्षा मानकों की कमी पर 9 बसों पर कार्रवाई, 19,600 रुपए का शमन शुल्क वसूल

    महासमुंद, परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यात्री बसों में आवश्यक सुरक्षा मानकों के पालन की जांच के लिए परिवहन विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया।…

    MINING; प्रतिबंध हटते ही रेत माफिया का आतंक शुरु, वन अफसर और कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश…

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के मुगेली जिले के लोरमी वन परिक्षेत्र में अवैध रेत खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कन्हैया नाला बांध के…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच