RMC;उत्तर विधानसभा के 5 वार्डो में 1.60 करोड़ की लागत से नाली,पुलिया, सीसी रोड निर्माण कार्यो का भूमिपूजन

0 सरकार रायपुर को विकसित स्मार्ट सिटी बनाने कृत संकल्पित-विधायक पुरंदर मिश्रा रायपुर, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपने क्षेत्र उत्तर विधानसभा के 5 वार्डो में 1.60 करोड़ की लागत से नाली,पुलिया, सीसी रोड निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया। नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 3 के तहत आने वाले कालीमाता वार्ड क्रमांक 11 में 43 लाख 6 हजार रू. की लागत से 5 स्थानों पर सीसी रोड, नाली निर्माण कार्य, महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 12 में 2 स्थानों पर 25 लाख की लागत से नाली पुलिया निर्माण कार्य, गुरू गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक 29 में 5 भिन्न स्थानों पर 35 लाख रू. की लागत से रोड नाली, पुलिया निर्माण, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 34 में 3 भिन्न स्थानों पर नाली, पुलिया सामुदायिक भवन निर्माण कार्य 32 लाख रू. की लागत से और मदर टेरेसा वार्ड क्रमांक 48 के क्षेत्र में विभिन्न 5 स्थानों पर 25 लाख रू. की लागत से नाली, सीसी रोड, निर्माण के विविध नये कार्य शामिल है। इस दौरान नगर निगम जोन 3 जोन अध्यक्ष डाॅ. प्रमोद साहू, पार्षद सर्वश्री अमितेष भारद्वाज, कामरान अंसारी, पुरूषोत्तम बेहरा, पूर्व पार्षद योगेन्द्र वर्मा, जोन कमिश्नर जसदेव सिंह बाबरा मौजूद थे। 

विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार रायपुर शहर को तेजी के साथ स्मार्ट सिटी के स्वरूप देने के कार्य करने पूरी तरह कृत संकल्पित है एवं जनसमस्याओं के त्वरित निदान का कार्य प्राथमिकता से जनहित में निरंतर किया जा रहा है। जोन 3 के विभिन्न 5 वार्डो में 1 करोड 60 लाख से अधिक की लागत के नये विकास कार्य प्रारंभ करवाने पर नगर निगम जोन 3 जोन अध्यक्ष डाॅ. प्रमोद साहू ने वार्डवासियों की ओर से रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा को हार्दिक धन्यवाद दिया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SCHOOL; 24 स्कूलों का जतन नहीं किया ठेकेदारों ने,निर्माण कार्य निरस्त,7 दिन के भीतर 2.88 करोड़ रूपये की वसूली होगी

    गरियाबंद, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना सत्र 2023-24 अंतर्गत अल्प प्रगति वाले कुल 24 निर्माण कार्याें को निरस्त कर दिया गया है। संबंधित निविदाकारों को निर्देश दिया गया है कि उक्त…

    RAIN; अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, राहत सामग्री वितरित, अरमान नाला का चौड़ीकरण एवं अतिक्रमण हटाने की मांग

    अर्जुन तिवारी रायपुर, राजधानी रायपुर में हुई अभूतपूर्व अतिवृष्टि ने कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। लगातार हुई मूसलाधार बारिश से शहर के अनेक क्षेत्रों में जलभराव की गंभीर स्थिति…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’