ACTION; धान उठाव ज्यादा- जमा चावल कम,3385 क्विंटल चावल और 1152 क्विंटल धान जब्त

अंबिकापुर, राइस मिलर्स द्वारा ज्यादा धान उठाव कर कम चावल जमा करने पर जिला प्रशासन ने छापामार कार्यवाही कर 3385 क्विंटल चावल और 1152 क्विंटल धान जब्त कर लिया गया । इसकी कीमत 1 करोड 59 लाख रुपये आंकी गई है।

अवैध धान भण्डारण और परिवहन पर कार्रवाई करने जिला प्रशासन सक्रिय है। इसी कड़ी में कलेक्टर के निर्देश पर  में खाद्य विभाग की टीम द्वारा विकासखंड लुंड्रा के ग्राम पंचायत चोरकीडीह के सुमित गोयल द्वारा संचालित बनभौरी राइस इंडस्ट्रीज का औचक निरीक्षण किया गया। जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार निरीक्षण में पाया गया कि राइस मिल द्वारा 17020 क्विंटल धान उठाव किया गया है, जबकि धान उठाव के बाद मिलर्स द्वारा मात्र 867 क्विंटल ही चावल जमा किया गया है। शेष धान के भौतिक सत्यापन में 9522 क्विंटल धान कम पाया गया जिसके कारण जांच दल द्वारा कार्यवाही करते हुए मिलर्स से कुल 1.59 करोड़ रुपए मूल्य का 3385 क्विंटल चावल और 1152 क्विंटल धान की जब्ती की गई। जिला  खाद्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि मिलर्स पर छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 एवम आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कठोर कार्यवाही की जावेगी।

धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग के संबंध में संभागायुक्त चुरेन्द्र कलेक्टरों की बैठक 18 जनवरी को लेंगे

 धान उठाव एवं कस्टम मीलिंग के महत्वपूर्ण मुद्दों पर 18 जनवरी को अपरान्ह 3ः30 बजे वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सरगुजा सम्भागायुक्त जी आर चुरेन्द्र सम्भाग के सर्व कलेक्टरों की बैठक लेकर समीक्षा करेंगे। बैठक में एजेंडा अनुसार खरीदी केन्द्रो में शेष दिनों में धान आवक की स्थिति , खरीदी केन्द्रो से धान का उठाव, अवैध धान आवक पर निगरानी जिसमें सीमावर्ती राज्यों एवं कोचियों- विचौलियों के माध्यम से, खरीदी केंद्रों का साप्ताहिक भौतिक सत्यापन-धान एवं बारदाना स्टॉक, धान विक्रय करने वाले किसानों द्वारा रकबा समर्पण की स्थिति , बारदाना की उपलब्धता की स्थिति , नागरिक आपूर्ति निगम एवं भारतीय खाद्य निगम में कस्टम मिलिंग चावल जमा की प्रगति, जिले में कृषि उपज मंडी समितियों की व्यवस्था को बेहतर बनाने के संबंध में चर्चा की जाएगी।

धान उठाव में धीमी गति की समीक्षा करने कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक

कांकेर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में जिले के उपार्जन केन्द्रों से राइस मिलर्स के द्वारा धान का उठाव धीमी गति से किए जाने और केंद्रों में जाम की स्थिति निर्मित न हो, इसे दृष्टिगत करते हुए मिलर्स की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने राइस मिलर्सवार समीक्षा करते हुए धान के उठाव में तेजी लाने और जल्द से जल्द चावल जमा कराने के लिए कहा। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज दोपहर को आयोजित बैठक में कलेक्टर ने सिलसिलेवार समीक्षा करते हुए कहा कि धान का उठाव समय पर नहीं हो पाने की वजह से कतिपय संग्रहण केन्द्रों में जाम की स्थिति निर्मित हो गई है। वहीं निर्धारित मात्रा में चावल भी जमा नहीं हो पा रहा है। अगर उठाव की गति आनुपातिक तौर पर ऐसी ही रही, तो आगामी दिनों में और संग्रहण केन्द्रों में भी जाम की स्थिति निर्मित हो जाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SUGAR; दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ की राशन दुकानों से शक्कर गायब?,गरीब दुकानों का चक्कर काटने मजबूर

    अर्जुन तिवारी रायपुर, दीपावली से ठीक पहले छत्तीसगढ़ की उचित मूल्य दुकानों से शक्कर गायब हो गई है। छत्तीसगढ़ सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाने से आपूर्ति नहीं होने के कारण नागरिक…

    FOOD; फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर भी हितग्राहियों को मिलेगा राशन, वैकल्पिक व्यवस्था का है प्रावधान…

    रायपुर, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन प्राप्त करने के लिए फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं होने पर भी पात्र हितग्राहियों को राशन उपलब्ध कराने की वैकल्पिक व्यवस्था का प्रावधान है।…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश