ACTION; पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री की पत्नी के कब्जे पर की निगम ने सीलबंदी की कार्रवाई,भवन की साज-सज्जा देख फटी रह जाएंगी आंखें

रायपुर, रायपुर नगर निगम के अमले ने शताब्दी नगर स्थित राजश्री सद्भावना सदन को 72 घंटे के नोटिस के बाद आज सीलबंदी की कार्रवाई की है. नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष मिनाल चौबे ने पूर्व मंत्री शिव डहरिया की पत्नी पर सामुदायिक भवन पर कब्जा करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद आज निगम ने सीलबंदी की कार्रवाई की है.

बताया जा रहा है कि भवन की साज-सज्जा पर लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपए खर्च किया गया था. आवंटन नहीं होने के बावजूद पूर्व मंत्री की पत्नी ने भवन पर कब्जा किया था. इसी क्षेत्र में मंत्री शिव डहरिया का निजी आवास भी होना बताया जा रहा है.

रायपुर नगर निगम के जोन कमिश्नर दिनेश कोसरिया ने बताया कि नियमानुसार आवंटन नहीं हुआ था इसलिए सीलबंद कार्रवाई की गई है. निगम की ओर से भवन में जो सामान लगाया गया था, उसका मिलान किया गया है. टीवी, सोफा, फ़्रीज, वॉशिंग मशीन, एसी, कूलर, पंखा सहित अन्य लग्जरी सामान को सही सलामत अपने कब्जे में ले लिया गया है. पुलिस बल की मौजूदगी में सामुदायिक भवन को सील करने की कार्रवाई हुई है.

रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा में मुद्दा उठने के बाद 72 घंटे के भीतर भवन खाली करने के लिए नोटिस जारी हुआ था. अब सवाल यह है कि जब आधिकारिक रूप से आवंटन नहीं हुआ था, तो निगम ने तीन करोड़ रुपए भवन पर क्यों खर्च किया. इस मामले में सभापति प्रमोद दुबे ने 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAILWAY; रायपुर स्टेशन पर फोर व्हीलर पार्किंग का स्थान परिवर्तित, एक्सप्रेस वे के नजदीक बना नया पार्किंग

    रायपुर, रायपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे मेजर री-डेवलपमेंट के कार्यों के कारण यात्रियों की सुविधा हेतु यात्री सुविधाओं की व्यवस्था में परिवर्तन किए जा रहे हैं। रायपुर स्टेशन पर…

    CRIME; कुख्यात बदमाश छोटू भाण्डूलकर जिला बदर, 6 माह तक 6 जिलों में प्रवेश पर रोक, 50 मामलों का आरोपी है आशुतोष

     रायपुर, रायपुर ग्रामीण पुलिस की अनुशंसा पर जिला प्रशासन ने आदतन अपराधी आशुतोष उर्फ छोटू भाण्डूलकर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे जिला बदर कर दिया है। कलेक्टर एवं जिला…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..