POLLUTION; दो उद्योगों का संचालन बंद और एक उद्योग को नोटिस,कलेक्टर का ACTION

0 औद्योगिक इकाईयों पर निगरानी रखने तथा उल्लंघन पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश

रायपुर, पर्यावरण विभाग की टीम द्वारा आज भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र में संचालित जल प्रदूषणकारी प्रकृति के उद्योगों की जांच की गई। उक्त जांच में 03 गैल्वेनाईजिंग इकाईयों/उद्योगों में उल्लंघन की स्थिति पाये जाने पर पर्यावरण विभाग द्वारा 02 उद्योगों को जल प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण अधिनियम का उल्लंघन करने पर संचालन बंद करने के निर्देश दिए गए। साथ ही एक उद्योग को दूषित जल उपचार संयंत्र में आवश्यक सुधार करने हेतु नोटिस पत्र दिया गया।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र एवं आस-पास के क्षेत्र में संचालित उद्योगों द्वारा जल प्रदूषण किये जाने की शिकायत पर छ.ग. पर्यावरण संरक्षण मंडल, को आवश्यक जांच तथा कार्यवाही करने निर्देश दिया था। इसी तारतम्य में पर्यावरण विभाग द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योगों से होने वाले जल एवं वायु प्रदूषण की लगातार जांच कर कार्यवाही की जा रही है। डॉ सिंह द्वारा आगे भी सभी औद्योगिक इकाईयों पर लगातार निगरानी रखी जाने तथा पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACTION; लापरवाही पर बाबू निलंबित,प्राचार्य को नोटिस, दो दिन में कैंसर पीड़ित व्याख्याता को 2 लाख की राहत

    रायपुर, कैंसर से जूझ रही एक महिला व्याख्याता द्वारा सुनवाई न होने की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सिर्फ दो दिनों के भीतर  लगभग…

    TRAFFIC; राजधानी के इन 19 प्रवेश मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगा प्रतिबंध

    रायपुर, शहर में सुगम यातायात, लोक सुरक्षा एवं आवागमन को व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला द्वारा मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत रिंग…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…