Sexual Harassment;’पीछे से पकड़कर चूमा, बिस्तर पर जबरन खींचा…’, एक्ट्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

 इंदौर, मुझे पीछे से पकड़कर चूमा, बिस्तर पर जबरन खींचा… ये किसी साधारण महिला के साथ अपराध नहीं हुआ है। यह आपबीती केरल की मशहूर एक्ट्रेस मीनू मुनीर की है। उन्होंने यह सनसनीखेज आरोप CPI (M) विधायक और अभिनेता मुकेश के खिलाफ लगाए थे।

रविवार को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने मुकेश के खिलाफ यौन शोषण के आरोप में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में यह दावा किया है कि मुकेश के खिलाफ डिजिटल सबूत मौजूद हैं। मीनू और मुकेश के बीच वाट्सऐप चैट्स और ईमेल को सबूत के तौर लिया गया है। SIT के पास गवाह भी हैं, जो मीनू के आरोपों को सच साबित करते हैं।

मुकेश के खिलाफ आरोप है कि शिकायतकर्ता से मलयालम फिल्म स्टार संगठन AMMA की सदस्यता का वादा करके यौन शोषण किया। इस मामले में अभिनेत्री मीनू मुनीर ने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने माराडू पुलिस स्टेशन में शिकायत पर FIR दर्ज की थी।

IPC की इन धाराओं में मामला दर्ज

मुकेश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 (बलात्कार), धारा 354 (महिला के साथ बलात्कारी आचरण) और धारा 509 (महिला की इज्जत को ठेस पहुंचाने वाला शब्द या इशारा) के तहत मामला दर्ज किया है। इन आरोपों से मुकेश को गैर-जमानती अपराधों का सामना करना पड़ रहा है।

हेमा समिति रिपोर्ट में उत्पीड़न के हुए थे खुलासे

इस रिपोर्ट के बाद मलयालम फिल्म उद्योग में कई अभिनेत्रियों ने उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। न्यायमूर्ति हेमा समिति की रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि मलयालम 10 से 15 पुरुष निर्माता, निर्देशक और अभिनेता का फिल्म इंडस्ट्री पर कब्जा है। वह इसका फायदा उठाते हैं।

  • Related Posts

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    पचपन साल पहले ऋषिकेश मुखर्जी ने एक ऐसी फिल्म बनाई थी जो जीवन दर्शन के हिसाब से लोगों को हौसला देने का काम कर गई। इस दुनियां में  बहुत से…

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    नायिका और अभिनेत्री में क्या फर्क है? आम भाषा में दोनों में कोई अंतर नहीं दिखता है। नायिका हमेशा नायक की होती है।अभिनेत्री, अभिनय का सामर्थ्य रखती है याने अभिनेत्री…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां