ADMISSION; डीएलएड., बीएड., बीए.बीएड. और बीएससी.बीएड. प्रवेश के लिए अंतिम चरण आबंटन प्रक्रिया में संशोधन,निःशुल्क पंजीयन 14 से 16 दिसम्बर तक

रायपुर, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा 24 नवम्बर 2023 को जारी डी.एल.एड., बी.एड., बी.ए.बी.एड. और बी.एस.सी.बी.एड. पाठ्यक्रम सत्र 2023-24 में प्रवेश के लिए अंतिम चरण के आबंटन प्रक्रिया में समय-सारणी में संशोधित किया गया है। संशोधन अनुसार प्रवेश के लिए निःशुल्क पंजीयन 14 दिसंबर से 16 दिसंबर तक कराना होगा। 19 दिसम्बर को शाम 4 बजे प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी। महाविद्यालय द्वारा चयन सूची 21 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे जारी होगी और महाविद्यालय द्वारा 22 दिसम्बर तक प्रवेश को ऑनलाइन अपडेट करना होगा।

  संशोधन अनुसार द्वितीय चरण के चौथी सूची के बाद शेष रिक्त सीटों के लिए प्रतीक्षा सूची जारी की जानी है। प्रतीक्षा सूची के लिए अभ्यर्थियों का आईडी एक्टिव है, उन्हें निःशुल्क अपना विकल्प पुनः देना अनिवार्य होगा। विकल्प पुनः देने के लिए पुनः निःशुल्क पंजीयन कराना आवश्यक होगा। विकल्प किसी एक महाविद्यालय का ही देना होगा। एक्टिव अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क पंजीयन एवं विकल्प देने तथा जिन अभ्यर्थियों का लॉगइन आईडी एक्टिव नहीं है उन्हें पुनः निःशुल्क पंजीयन एवं किसी एक महाविद्यालय का विकल्प 14 दिसम्बर से 16 दिसम्बर तक देना होगा।

    प्रतीक्षा सूची के लिए जिन अभ्यर्थियों का लॉगइन आईडी एक्टिव नहीं है वे भी पुनः पंजीयन कर सकते हैं। इन अभ्यर्थियों के द्वारा पूर्व में दिए गए समस्त महाविद्यालयों के विकल्प को निरस्त कर दिया गया है। अब यदि वे प्रवेश प्रक्रिया में पुनः शामिल होना चाहते हैं तो उन्हें निर्धारित तिथि में पुनः निःशुल्क पंजीयन कर किसी एक महाविद्यालय का विकल्प देना होगा। इस चरण में जिन्होंने अब तक अपना डी.एल.एड., बी.एड., बी.ए.बी.एड. और बी.एस.सी.बी.एड. आबंटन प्रक्रिया में पंजीयन नहीं कराया है एवं महाविद्यालयों में प्रवेश ले चुके हैं वे सम्मिलित नहीं हो सकते। अभ्यर्थी महाविद्यालय का विकल्प चुनने से पहले चिप्स के साइटhttps://slcm.cgstate.gov.in/SCERTOnline/में रिक्त सीटों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।     

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    UPSC;नक्सल इलाके में ड्यूटी और पढ़ाई के साथ-साथ सीआरपीएफ अफसर ने पास की यूपीएससी 542 रैंक

    जगदलपुर, बस्तर के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के घोर नक्सल क्षेत्र जगरगुंडा इलाके में तैनात सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट रॉकी कसाना ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने संघ लोक…

    SUSPEND; हिंदू देवी–देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाला प्राचार्य निलंबित,बोनस अंक का लालच देकर छात्रों से कराई स्कूल की रंगाई–पुताई 

    बिलासापुर, जांजगीर चांपा जिले में प्रैक्टिकल परीक्षा में विद्यार्थियों को दस नंबर बोनस अंक देने का लालच देकर स्कूल में रंगाई– पुताई करवाने वाले और हिंदू देवी– देवताओं के खिलाफ…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?