AIIMS;शीघ्र जांच से 500 प्राइमरी इम्यूनोडेफिसिएंसी की पहचान संभव,आयुष विवि के कुलपति प्रो.पीके.पात्रा सम्मानित

रायपुर, प्राथमिक रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी की वजह से होने वाले इंफेक्शन और रोगों की रोकथाम के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के तत्वावधान में राष्ट्रीय सीएमई आयोजित की गई। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने 500 से अधिक प्राइमरी इम्यूनोडेफिसिएंसी के नियंत्रण के लिए शीघ्र जांच करने और गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान करने पर जोर दिया।

‘एन इनसाइट इनटू प्राइमरी इम्युनोडेफिसिएंसी डिसआडर्स’ विषय पर बायोकैमिस्ट्री विभाग के तत्वावधान में आयोजित सीएमई का उद्घाटन करते हुए कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल (सेवानिवृत्त) ने कहा कि प्राइमरी इम्यूनोडेफिसिएंसी एक चुनौती है जिसके निदान के लिए डेटा रजिस्ट्री की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गंभीर रोगों की जानकारी और उनके निदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर रजिस्ट्री बनाए जाने की आवश्यकता होती है जिससे डेटा एकत्रित कर शोध और अनुसंधान किया जा सके।

विभागाध्यक्ष डॉ. एली मोहपात्रा ने कहा कि रोग प्रतिरोधक क्षमता के पूर्णतः कार्यशील न होने या अनुपस्थित होने की स्थिति में रोगियों को 500 प्रकार की प्राइमरी इम्यूनोडेफिसिएंसी हो सकती है जिनमें कई गंभीर भी हो सकती हैं। इससे रोगी को दुर्लभ बीमारियां भी हो सकती हैं। इसी विषय पर जागरूकता के लिए सीएमई आयोजित की जा रही है।

सीएमई में भाग लेने वाले विशेषज्ञों ने कहा कि प्राइमरी इम्यूनोडेफिसिएंसी की वजह से कई इंफेक्शन हो सकते हैं जिनकी पहचान कर उपचार की आवश्यकता होती है। ऐसा न होने पर इसका असर रोगी के विभिन्न अंगों पर पड़ सकता है। इसके लिए प्राथमिक स्तर पर पहचान करना जरूरी होता है। सीएमई में रोगप्रतिरोध क्षमता को प्रभावित करने वाले कारक जैसे शरीर में उपस्थित विभिन्न घटक लिम्फोसाइट्स, टी सैल्स, इम्यूनोग्लोबीनस, रोगों की उपस्थिति, दवाइयों के दुष्प्रभाव के कारण इम्यूनिटी का घटना आदि विषयों पर प्रमुखता से केस बेस्ड प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई। 

सीएमई में पीजीआई चंड़ीगढ़ के डॉ. अमित रावत, डॉ. मनप्रीत धालीवाल, एम्स रायपुर के डॉ. जॉयदीप सामंता, डॉ. सिमरन सयाल ने इम्यूनोडेफिसिएंसी के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर क्लिनिकल बायोकैमिस्ट्री में विशिष्ट योगदान के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़ के कुलपति प्रो. पी.के. पात्रा को सम्मानित किया गया। सीएमई में पोस्टर प्रस्तुति, क्विज और पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। सीएमई का आयोजन एसोसिएशन ऑफ क्लिनिकल कैमिस्ट्स एंड लैब मेडिसिन प्रेक्टिशिनर्स के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HEALTH; तीन BMO को नोटिस, स्वास्थ्य विभाग में कसावट लाने कलेक्टर सख्त, हर माह समीक्षा होगी

    बलौदाबाजार,  कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अस्पतालों में सभी…

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी, कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    बिलासपुर, सक्ती के जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनों ने विकासखंड जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हसौद में 10 वर्षीय बालक की हुई असामयिक मृत्यु की घटना के संज्ञान में आते ही…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?