AIIMS;एम्स की वीआरडी लैब बनेगी अत्याधुनिक आईडीआरडी लैब, एम्स समेत देश की आठ लैब को उन्नत होंगे

0 नई लैब में वायरल, बैक्टेरियल, फंगल और पैरासिटिक एटियोलॉजी की जांच आसान होगी

रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की वायरस रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक (वीआरडी) लैब को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने इंफेक्शियस डिजिज रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक (आईडीआरडी) लैब में उन्नत करने का निर्णय लिया है। उन्नति के लिए देश की चुनिंदा आठ वीआरडी लैब में एम्स की लैब शामिल की गई है। उन्नतीकरण के बाद लैब में वायरल, बैक्टेरियल, फंगल और पैरासिटिक एटियोलॉजी की जांच करने में काफी सुविधा होगी। इससे राज्य में विभिन्न रोगों के प्रसार को रोकने के संयुक्त प्रयासों में काफी सहायता मिलेगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत आईसीएमआर और चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा देशभर में 157 वीआरडी लैब में से आठ को आईडीआरडी लैब में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है। इसमें एम्स की वीआरडी लैब को भी शामिल किया गया है। इस संबंध में आईसीएमआर के दो वरिष्ठ विशेषज्ञों डॉ. जयंथी शास्त्री, चेयर प्रोफेसर, एमयूएचएस, क्षेत्रीय केंद्र, मुंबई और डॉ. बैजंतीमाला मिश्रा, माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष, एम्स भुवनेश्वर ने एम्स का दौरा कर लैब में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। टीम ने निरीक्षण के बाद अत्याधुनिक वीआरडी लैब को आईडीआरडी लैब में परिवर्तित करने के लिए सर्व सुविधायुक्त पाया।

कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) अशोक जिंदल ने इस प्रमुख उपलब्धि के लिए माइक्रोबायोलॉजी विभाग के चिकित्सकों को बधाई दी और लैब को उन्नत बनाने में एम्स की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। उनका कहना है कि इसके लिए आईसीएमआर द्वारा नई मशीनों, रसायनों और तकनीकी कर्मचारियों की नियुक्ति में सहायता प्रदान की जाएगी। लैब के उन्नतीकरण के बाद इससे छत्तीसगढ़ और निकटवर्ती राज्यों को विभिन्न रोगों को रोकने में मदद मिलेगी।

बैठक में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेनू राजगुरु के अतिरिक्त त्वचा रोग विभाग, ईएनटी, बाल रोग, पल्मोनरी मेडिसिन, सीएफएम, माइक्रोबायोलॉजी, सर्जरी और ट्रामा एवं इमरजेंसी के शिक्षकों ने भाग लिया।  आईडीआरडी लैब के लिए प्रो. अनुदिता भार्गव नोडल अधिकारी बनाई गई हैं। प्रो. पद्मा दास को बैक्टियोरोलॉजी लैब और प्रो. अर्चना केचे को माइकोलॉजी और पैरासीटोलॉजी लैब का पीआई बनाया गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HEALTH; तीन BMO को नोटिस, स्वास्थ्य विभाग में कसावट लाने कलेक्टर सख्त, हर माह समीक्षा होगी

    बलौदाबाजार,  कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अस्पतालों में सभी…

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी, कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    बिलासपुर, सक्ती के जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनों ने विकासखंड जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हसौद में 10 वर्षीय बालक की हुई असामयिक मृत्यु की घटना के संज्ञान में आते ही…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?