EOW; कस्टम मिलिंग स्कैम में दीपेन चावड़ा के खिलाफ चालान पेश, 2,000 करोड़ से अधिक अवैध धन प्रबंधन का आरोप

रायपुर, कस्टम मिलिंग स्कैम मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपेन चावड़ा के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया है। चावड़ा पर 2,000 करोड़ रुपये से अधिक अवैध धनराशि के प्रबंधन में प्रमुख भूमिका निभाने के आरोप हैं। वह स्कैम के मुख्य आरोपी अनवर ढेबर का सहयोगी माना जाता है।

जानकारी के अनुसार, दीपेन चावड़ा को ईओडब्ल्यू ने नवंबर 2025 में गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान चावड़ा की भूमिका कई बड़े आर्थिक अपराधों में सामने आई, जिसके आधार पर उसके खिलाफ ठोस साक्ष्य जुटाए गए। इन सबूतों के आधार पर आज, 9 दिसंबर 2025 को रायपुर स्थित न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) में उसके विरुद्ध चालान पेश किया गया। जिसमें बताया गया है कि दीपेन चावड़ा EOW में दर्ज अन्य प्रकरणों में लगभग 2,000 करोड़ रुपये से अधिक अवैध धन के प्रबंधन में शामिल था। कस्टम मिलिंग स्कैम में भी उसके द्वारा लगभग 20 करोड़ रुपये लोकसेवकों की ओर से एकत्र किए जाने के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।

इस मामले में इससे पहले फरवरी 2025 में तत्कालीन प्रबंध संचालक मनोज सोनी और रोशन चंद्राकर के विरुद्ध तथा अक्टूबर 2025 में अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा के विरुद्ध माननीय विशेष न्यायालय (भ्र.नि.अ) में चालान पेश किया जा चुका है।

  • Related Posts

    ACCIDENT; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, झांसी-ललितपुर हाईवे पर ट्रक में घुसी कार, बागेश्वर धाम से लौट रहे थे..

    रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव बुधवार को उत्तर प्रदेश में एक सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब वे…

    POLICE; 6000 रु. का चालान काटा तो लाइनमेन ने कर दी थाने की बत्ती गुल, बिजली कर्मचारी ने पुलिस से ऐसे लिया बदला! 

    लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बाइक चालक का पुलिस ने हेलमेट न पहनने पर चालान काट दिया. चालान कटने के बाद बाइक चलाने वाला युवक, जो पेशे…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र