EDUCATION; जेम पोर्टल से खरीदी में भ्रष्टाचार की जांच करने उच्च शिक्षा संचालनालय ने गठित की तीन सदस्यीय समिति…

0 यूनिवर्सिटी और कॉलेजों की खरीदी में चुनिंदा कंपनियों को प्राथमिकता दिए जाने का आरोप

रायपुर, जेम पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के कुछ यूनिवर्सिटी व कॉलेजों के द्वारा की जा रही सामग्रियों की खरीदी में संगठित भ्रष्टाचार का आरोप है. इन आरोपों की जांच के लिए आयुक्त, उच्च शिक्षा संचालनालय ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है, जो 7 दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी.

2 करोड़ से ज़्यादा की गड़बड़ी के आरोपों की जांच के लिए गठित कमेटी के संयोजक अपर संचालक-उच्च शिक्षा संचालनालय डॉ. किशोर कुमार तिवारी को नियुक्त किए गए हैं. वहीं सहायक संचालक-उच्च शिक्षा संचालनालय डॉ गोवर्धन यादव और सहायक संचालक-वित्त उच्च शिक्षा संचालनालय महेश कुमार साहू को सदस्य नियुक्त किए गए हैं.

आरोप है कि यूनिवर्सिटी व कॉलेजों के जिम्मेदारों ने बिना निविदा अपने चहेतों को लाखों का कार्य बांट दिए. बिलासपुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में एक करोड़ के टेंडर कार्य में गड़बड़ी के आरोप है, तो वहीं गवर्मेंट कॉलेज महासमुंद द्वारा उसी फर्म को 1 करोड़ के 36 अलग-अलग कार्य आदेश देने का मामला है. इसके अलावा वीरांगना रमोतीन गवर्मेंट मॉडल कॉलेज, नारायणपुर ने उसी फ़र्म को 35 लाख कर दिया है.

क्या है आरोप

इस संबंध में की गई शिकायत के मुताबिक, अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी बिलासपुर द्वारा 15.04.25 को जेम पोर्टल के माध्यम से बिना निविदा किए L1 पद्धति से लगभग 1 करोड़ के ऊपर की खरीदी की गई है, जिसे तीन फर्मों को 26 क्रय आदेश एक ही दिन में जारी किए गये हैं. इनमें सागर इंडस्ट्रीज-जांजगीर, सिंघानिया ग्रुप ऑफ़ इंडस्ट्रीज-जांजगीर और ओशन एंटरप्राइज़-जांजगीर शामिल हैं. सभी सामग्रियों की L1 दर इन्हीं फर्मो में आया है, जो कि एक ही परिवार के होने की संभावना है. ठीक उसी प्रकार 19.04.25 को भी 6 क्रय आदेश और 28.04.25 को भी कुछ कार्य आदेश जारी हुए हैं. जो इन्हीं फ़र्मो को दिए गए है.

इसी प्रकार से 14.10.25 को वीरांगना रमोतीन गवर्नमेंट मॉडल कॉलेज, नारायणपुर द्वारा इन्ही फर्मों को, L1 पद्धति में, एक ही दिन में 35 लाख के 22 अलग-अलग क्रय आदेश बिना निविदा के दे दिए गए हैं. इसी प्रकार से 22.10.25 को गवर्नमेंट कॉलेज, महासमुंद द्वारा इन्ही फर्मों को एक ही दिन में 1 करोड़ मूल्य के 36 अलग-अलग क्रय आदेश बिना निविदा के दे दिए गए हैं.

आरोप है कि उच्च शिक्षा विभाग में इन्ही फ़र्मो द्वारा अधिकारियों से मिलीभगत करके और विश्वविद्यालयों में इसी प्रकार की ख़रीदी की जा रही है. यह भ्रष्टाचार खरीदी विभाग के अधिकारियों द्वारा संबंधित फर्म से साठ-गांठ कर शासन को करोड़ों का चूना लगाया जा रहा है, क्योंकि बाजार में इसकी वास्तविक कीमत 40 लाख रु से अधिक नहीं है.

सवाल यह भी उठाया गया है कि फर्नीचर, खेल सामग्री, कंप्यूटर, प्रिंटर, टीवी, बेडशीट, गद्दा, कारपेट, टाइल्स, AC, माइक, स्पीकर, इंटेरेक्टिव पैनल, सोलर वाटर कूलर आदि सभी सामग्रियों की खरीदी एक या दो फ़र्मों द्वारा कैसे किया जा सकता है. बिना निविदा जारी किये जेम पर कोटेशन पद्धति अपनाते हुए छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम का खुला उल्लंघन किया जा रहा एवं करोड़ों का संगठित भ्रष्टाचार किया जा रहा है. बावजूद इसके जेम में बंच बीड का प्रावधान है.

  • Related Posts

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    रायपुर, शैक्षणिक सत्र 2026 में एमएससी नर्सिंग कोर्स में दाखिला के लिए आयोजित एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन इच्छुक युवा सीजी व्यापम की वेबसाईट में 27 मार्च 2026…

    UPSC; वैभवी, रौनक, संजय, दर्शना और डायमंड ने यूपीएससी में लहराया परचम

    रायपुर, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में छत्तीसगढ़ के पांच होनहार अभ्यर्थियों ने शानदार सफलता अर्जित कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। रायपुर की बेटी वैभवी अग्रवाल 35वीं रैंक,…

    You Missed

    CRIME; 9 एकड़ मक्का के खेत के बीच अफीम उगा रहे थे भाजपा नेता, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

    CRIME; 9 एकड़ मक्का के खेत के बीच अफीम उगा रहे थे भाजपा नेता, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

    WC; प्रदेश के सभी 5 संभागों में महा जन-सुनवाई सप्ताह 8 मार्च से, 33 जिलों के मामलों की होगी सुनवाई

    WC; प्रदेश के सभी 5 संभागों में महा जन-सुनवाई सप्ताह 8 मार्च से, 33 जिलों के मामलों की होगी सुनवाई

    MINING; जिले की सभी खदानों का सीमांकन कर नाम पट्टिका लगाई जाएगी,निगरानी समिति गठित की जाएगी

    MINING; जिले की सभी खदानों का सीमांकन कर नाम पट्टिका लगाई जाएगी,निगरानी समिति गठित की जाएगी

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार