Alliance Committee; कांग्रेस ने 2024 के आम चुनावों के लिए 5 सदस्यीय राष्ट्रीय गठबंधन समिति का गठन किया, भूपेश बघेल और अशोक गहलोत भी शामिल  

नई दिल्ली,  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को 2024 के आम चुनावों के लिए 5 सदस्यीय राष्ट्रीय गठबंधन समिति का गठन किया है। इस समिति में मुकुल वासनिक, वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश को शामिल किया गया है। मुकुल वासनिक को समिति का संयोजक बनाया गया है।

राष्ट्रीय गठबंधन समिति में अशोक गहलोत और भूपेश बघेल को ऐसे समय में शामिल किया गया है जब हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस ने I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक से पहले गठबंधन समिति का गठन किया है। 2024 के आम चुनावों को लेकर ही मंगलवार को I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक दिल्ली में होनी है। इस बैठक में विपक्षी नेता आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा करेंगे। साथ ही विपक्षी नेताओं के बीच सीट बंटवारे पर भी सहमति बन सकती है।

विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की बैठक पहले 6 दिसंबर को होनी थी, लेकिन कई पार्टियों के नेताओं ने मीटिंग में शामिल होने को लेकर अपनी असमर्थता जाहिर की थी। इसके बाद बैठक की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया था। उल्लेखनीय है कि अगले सल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले NDA का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों ने I.N.D.I.A गठबंधन बनाया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; छत्तीसगढ में रोजाना 20 बेटियों समेत 54 महिलाएं लापता हो रही, भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलायें एवं बेटियां सुरक्षित नहीं है। प्रतिदिन 34 महिलायें एवं 20 बेटियां गायब हो रही है,…

    POLITICS; पीसीसी चीफ का ऐलान,उडीसा में कांग्रेस अब अकेले लड़ेगी पंचायत और निकाय चुनाव, बीजेडी से गठबंधन नहीं

    भुवनेश्वर, ओडिशा की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष भक्तचरण दास ने घोषणा की है कि कांग्रेस आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनावों में…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…