ALLOWANCE;कर्मचारियों को न्यू ईयर का गिफ्ट, सरकार ने यात्रा भत्ते को सीधे तीन गुना बढ़ाया

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने नववर्ष के पहले ही लाखों कर्मचारियों को तोहफा दिया है। सरकार ने कर्मचारियों के मासिक भत्तों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। इसे लेकर वित्त विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कहना है कि कर्मचारियों के मासिक भत्ते में बढ़ोतरी से उनका कामकाज और बेहतर हो सकेगा। विभिन्न सरकारी कर्मचारियों के यात्रा भत्ते की मासिक दरों में तीन गुने से ज्यादा बढ़ोतरी की है।

जानकारी के अनुसार संशोधित भत्ते के लिए राजस्व निरीक्षकों, विक्रय अमीन, सहायक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (ग्राम सेवक), सहायक विस्तार अधिकारी, पशु चिकित्सा के क्षेत्र सहायक, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के हैंड पंप तकनीशियनों को शामिल किया गया है। इन्हें वर्तमान दर 350 रुपये प्रति माह को संशोधित कर 1,200 रुपये प्रति माह भत्ता दिया जाएगा।

इसके साथ ही जिला और तहसील स्तर के राजस्व विभाग के भृत्य एवं जमादार, वन विभाग और राजस्व विभाग के चेन मैन, न्यायिक एवं वाणिज्यिककर विभाग के प्रोसेस सर्वर और ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत पटवारियों की वर्तमान दर 300 रुपये प्रति माह में संशोधन कर 1,000 रुपये प्रति माह यात्रा भत्ता दिया जाएगा। यह संशोधन कर्मचारियों के कामकाज को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

  • Related Posts

    IWD; स्वच्छता, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

    *ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं – उप मुख्यमंत्री अरुण साव, फाग गीत पर झूमीं समारोह में मौजूद महिलाएं नगरीय 0 निकायों में हर महीने स्वच्छता के आंकलन के लिए…

    GOVT; सोई गैस की आपूर्ति बनाए रखने अफासरों को निर्देश प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर आमजन को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?