ANGER; गुस्साए पैसेंजर ने कर दी इंडिगो फ्लाइट के कैप्टन की कुटाई, 13 घंटे देर से आया था प्लेन

नई दिल्ली. कोहरे के बीच देरी से चल रही उड़ानों का असर यात्रियों पर होता दिख रहा है. देश की सबसे बड़ी डोमेस्टिक फ्लाइट्स में से एक इंडिगों के खिलाफ शिकायतों का अंबार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगा हुआ है. X.com से लेकर लिंक्डिन तक इंडिगो के प्रति लोगों का गुस्सा बाहर आ रहा है. इसी बीच एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. X (पूर्व ट्विटर) पर Capt_ck नाम के हैंडल से शेयर किए गए एक वीडियो में पैसेंजर द्वारा पायलट को थप्पड़ जड़ते देखा जा सकता है.

इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “एक यात्री ने जहाज के अंदर पायलट को उस वक्त थप्पड़ मारा जिस वक्त वह उड़ान में देरी की घोषणा कर रहा था. यह शख्स सबसे पिछली कतार से दौड़ता आया और कैप्टन को थप्पड़ जड़ दिया…अविश्वसनीय.”

थप्पड़ मारने वाले शख्स की पहचान
इंदिरा गांधी अंतर्राष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पुलिस ने इंडिगो एयरलाइंस के पायलट को थप्‍पड़ मारने वाले यात्री की पहचान कर ली है. आरोपी यात्री की पहचान साहिल कटारिया के रूप में हुई है. एयरपोर्ट पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्‍न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

एयरपोर्ट पुलिस के अनुसार, इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्‍या 6E 2175 को दिल्‍ली एयरपोर्ट से गोवा के लिए रवाना होना था. किन्‍हीं कारणों से यह फ्लाइट करीब 13 घंटे विलंब हो गई. विमान में जब पायलट इस देरी के बाबत यात्रियों से बात करनी चाही, तो आरोपी साहिल कटारिया ने पायलट को थप्‍पड़ मार दिया. यह घटना रविवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है.

आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज
आपको बता दें कि जिस पायलट पर यात्री द्वारा हाथ चलाया गया है उनका नाम अनूप कुमार है. वह इस फ्लाइट के को-पायलट थे. आरोपी साहिल कटारिया के खिलाफ केस दायर कर लिया गया है. उनके खिलाफ शिकायत आईपीसी की धारा 323/341/290 के तहत दर्ज की गई है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLICE; पिता से बिछड़ी मासूम की सुरक्षा के मामले में लापरवाही,महिला थाना प्रभारी और हवलदार निलंबित

    0 कोतवाली थाना प्रभारी का भी तबादला भी, किसी ने भी मदद नहीं की, दोनों युवक सम्मानित राजनांदगांव, छत्तीसग़ढ के राजनांदगांव जिला मुख्यालय में शहर के बाजार क्षेत्र में पिता…

    CRIME; भाजपा महिला पार्षद ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में नेताओं की लगी भीड़

    रायगढ़,  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रायगढ़ नगर निगम की भाजपा महिला पार्षद ने आत्महत्या की कोशिश की है। नेहा देवांगन रायगढ़ नगर निगम में वार्ड क्रमांक 2 से भाजपा…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां