Asia Cup के लिए टीम इंडिया घोषित; पाकिस्तान से विदेशी धरती पर होगी भिड़ंत, अब होगा हिसाब

नईदिल्ली, एमर्जिंग एशिया कप के लिए बीसीसीआई ने महिला टीम का ऐलान कर दिया है. अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाले अधिकतर खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है. टूर्नामेंट के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच भी रोचक भिड़ंत देखने को मिलेगी. दोनों ही टीमें एक ग्रुप में हैं. आक्रामक बैटर श्वेता सेहरावत को टीम की कमान मिली है.

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के वेन्यू को लेकर अभी विवाद चल रहा है. इस बीच बीसीसीआई ने एमर्जिंग एशिया कप के लिए भारतीय महिला-ए टीम घोषित कर दी है. पिछले दिनों अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले अधिकतर खिलाड़ियों को इस टीम में भी जगह मिली हैै. श्वेता सेहरावत को टीम का कप्तान बनाया गया है. उन्होंने वर्ल्ड कप में बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया था. 

एशियन क्रिकेट काउंसिल की ओर से पहली बार महिलाओं का एमर्जिंग एशिया कप आयोजित किया जा रहा है. कुल 8 टीमें इसमें शामिल हो रही हैं. मुकाबले 12 से 21 जून तक हॉन्ग कॉन्ग में खेले जाएंगे. भारत और पाकिस्तान की महिला टीम को एक ही ग्रुप में रखा गया है. भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत 17 जून को होगी. फाइनल 21 जून को खेला जाएगा.19 साल की श्वेता सेहरावत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में कमाल का प्रदर्शन किया था और 7 पारियों में 297 रन बनाए थे. वहीं 17 साल की लेग स्पिनर पार्शवी चोपड़ा ने पहले महिला आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 विकेट लिए थे. इसके अलावा टी20 लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाली 20 साल की श्रेयांका पाटिल और कनिका आहूजा को भी टीम में जगह मिली है.

टूर्नामेंट की बात की जाए तो 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान के अलावा हॉन्ग कॉन्ग और थाईलैंड की महिला टीम को जगह दी गई है. ग्रुप-बी में श्रीलंका, मलेशिया, बांग्लादेश और यूएई को जगह मिली है. भारत को पहले मुकाबले में 13 जून को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ उतरना है. 15 जून को थाईलैंड से तो 17 जून को पाकिस्तान से अहम मुकाबला खेलना है. 

दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी. सेमीफाइनल के मुकाबले 19 जून को होंगे जबकि फाइनल 21 जून को होगा. भारतीय महिला टीम में श्वेता सेहरावत के अलावा सौम्या तिवारी, तृषा गोंगडी, मुस्कान मलिक, श्रेयांका पाटिल, कनिका आहूजा, उमा छेत्री (विकेटकीपर), ममता मदीवाला (विकेटकीपर), तिट्स साधु, यशश्री एस, काशवी गौतम, पार्शवी चोपड़ा, मन्नत कश्यप और बी अनुषा को जगह मिली है

  • Related Posts

    GAME; गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और प्रवेश नवीनीकरण के लिए चयन ट्रायल 30 सितम्बर और 1 अक्टूबर को

    *तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल, आधार कॉर्ड, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र या जन्मतिथि के उल्लेख वाली प्रमाणित अंकसूची उपलब्ध कराना अनिवार्य* रायपुर. राज्य…

    GAME; स्वर्ण पदक विजेता संजू देवी को 51 लाख देने की घोषणा, मुख्यमंत्री निवास में हुई मुलाकात

     रायपुर, एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य और छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर