ASSEMBLY;पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, मुख्यमंत्री साय और डिप्टी सीएम होंगे शामिल

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए आज पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा मौजूद रहेंगे। रमन सिंह विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन देंगे।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की नई सरकार के गठन के बाद विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है। यह शीतकालीन सत्र 19, 20 और 21 दिसंबर को होगा। प्रोटेम स्पीकर अपनी शपथ के बाद सभी विधायकों को शपथ दिलाएंगे. सत्र में अनुपूरक बजट भी लाया जा सकता है।

मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा दिल्ली में

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सीएम बनने के बाद पहली बार आज रविवार को दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं। डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी दिल्ली जाएंगे। वहां केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करेंगे. भाजपा के आला नेताओं से मंत्रिमंडल विस्तार पर विचार विमर्श किया जाएगा। बताया जा रहा कि कल रात तक मंत्रिमंडल विस्तार पर अंतिम फैसला हो सकता है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; सडक से विधानसभा तक LPG गैस किल्लत पर हंगामा, विपक्ष के 35 सदस्य स्वयं निलंबित

    रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को एलपीजी गैस की किल्लत और महंगाई को लेकर जमकर हंगामा हुआ। शून्यकाल के दौरान विपक्ष ने इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया, जिसके…

    ASSEMBLY; आयुष्मान कार्ड के मुद्दे पर सदन में घिरे स्वास्थ्य मंत्री, सत्ता और विपक्ष के विधायकों ने उठाए सवाल

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड का समुचित लोगों को नहीं मिलने और बड़े अस्पतालों में योजना की सुविधाओं का लाभ नहीं मिलने जैसे मुद्दों को लेकर आज स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां