ATTACK;माइक्रोसॉफ्ट आउटेज साइबर अटैक नहीं, CrowdStrike के सीईओ ने बताया क्यों बंद हुई सेवाएं

नई दिल्ली, एजेंसी,  एक बड़ी तकनीकी समस्या ने दुनियाभर में लाखों विंडोज कंप्यूटर सिस्टम को प्रभावित किया है, जिसके कारण अचानक शटडाउन या रीस्टार्ट हो रहा है। यूजर्स को यह परेशानी क्राउडस्ट्राइक अपडेट के कारण हुई है। इसकी कारण दुनिया के बहुत से यूजर्स की कनेक्टिविटी भी बाधित हुई है।

क्राउडस्ट्राइक अपडेट से आई परेशानी

विंडोज 10 के यूजर्स ग्लोबली क्राउडस्ट्राइक अपडेट के कारण बड़े पैमाने पर आउटेज का सामना कर रहे हैं। इसके कारण पीसी रिकवरी स्क्रीन पर अटक रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने अपनी स्क्रीन की पिक्चर्स भी शेयर की हैं, जो रिकवरी पेज पर अटकी हुई थीं। जिसमें लिखा ऐसा लगता है कि विंडोज सही तरीके से लोड नहीं हुआ। क्राउडस्ट्राइक अपडेट एक सॉफ्टवेयर कंपनी है। जो कई बड़ी आईटी कंपनियों को सर्विस प्रदान करती है। क्राउडस्ट्राइक दुनियाभर में यूजर्स के सिस्टम को हैकर्स से सिक्योर करता है। 

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप होने के कारण यूजर्स को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। माइक्रोसॉफ्ट के इतने बड़े आउटेज के पीछे CrowdStrike अपडेट को माना जा रहा है। माइक्रोसॉफ्ट 365 के यूजर्स को भी सर्विस एक्सेस करने में दिक्कतें आ रही हैं। अब इस पर क्राउड स्ट्राइक के सीईओ का रिएक्शन आया है।

George Kurtz की आई प्रतिक्रिया

क्राउडस्ट्राइक के प्रेसीडेंट और सीईओ जॉर्ज कर्ट्ज ने इस ट्वीट किया है। इन्होंने लिखा कि क्राउडस्ट्राइक उन यूजर्स के साथ एक्टिवली काम कर रहा है। जिनको यह दिक्कत हुई। यह परेशानी मैक और लिनक्स को प्रभावित नहीं कर रही है। यह कोई सुरक्षा घटना या साइबर अटैक नहीं है। समस्या की पहचान कर ली गई है, उसे अलग कर दिया गया है और उसका समाधान कर दिया गया है।

फिलहाल इस आउटेज के बारे में स्पष्ट रूप से कोई जानकारी नहीं आई है, लेकिन टेक एक्सपर्ट्स इस पर अपने-अपने हिसाब से राय दे रहे हैं। इसे साइबर अटैक नहीं बताया जा रहा है, बल्कि इस परेशानी की मुख्य वजह टेक्निकल ग्लिच को बताई जा रही है। दुनियाभर के सिस्टम ठप होने के पीछे का कारण CrowdStrike का लेटेस्ट अपडेट है। क्या है क्राउड स्ट्राइक

क्राउड स्ट्राइक दुनियाभर की तमाम कंपनियों को सर्विस देती है। इस कंपनी का हेडक्वार्टर ऑस्टिन टेक्सास में है। क्राउडस्ट्राइक की स्थापना 2011 में जॉर्ज कर्टज (सीईओ), दिमित्री अल्परोविच (पूर्व सीटीओ) और ग्रेग मार्स्टन (सीएफओ ने की थी। जून 2013 में कंपनी ने अपनी पहली सर्विस क्राउडस्ट्राइक फाल्कन लॉन्च की थी, जो एंडपॉइंट सुरक्षा, खतरे की खुफिया जानकारी और एट्रिब्यूशन प्रदान करता है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WAR; 12वें दिन में पहुंचा युद्ध, 140 अमेरिकी सैनिकों को मारने के बाद पूरे कॉन्फिडेंस में ईरान, हॉर्मुज घेरकर बैठा

     तेहरान, ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी युद्ध बुधवार को 12वें दिन में प्रवेश कर गया. रात भर पूरे पश्चिम एशिया में हवाई हमले के सायरन, मिसाइल लॉन्च और नए हमलों की…

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    कोलंबो, श्रीलंका ने अपने समुद्र तट के पास एक ईरानी जहाज डूबने के बाद बचाव अभियान चलाया है। बुधवार को श्रीलंका के पास ईरानी नेवी शिप के फंसने से 101…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?