BEAR; लकड़ी लेने गए ग्रामीणों पर भालू का हमला, एक की मौत, दो गंभीर

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में सिवनी के जंगल में लकड़ी लेने गए ग्रामीणों पर भालू ने हमला कर दिया। इससे एक ग्रामीण की मौत हो गई है। दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए सिम्स में रेफर किया गया है। घटना मरवाही थाना क्षेत्र अंतर्गत सिवनी बदरोड़ी ग्राम पंचायत की है

रविवार सुबह घासीराम पिता (45) निवासी सिलवारी सिवनी, संतलाल चौधरी (40) व छाबलाल गोंड (28) समेत अन्य ग्रामीण तेंदू की टहनी लेने जंगल गए थे। ग्रामीण कोकड़ा टोला बदरोड़ी के जंगलों में तेंदू की पेड़ तलाश रहे थे। तभी उनका सामना एक भालू से हो गया।

मादा भालू के साथ दो शावक भी विचरण कर रहे थे। ग्रामीणों को देखकर भालू ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से ग्रामीणों ने भाग कर अपनी जान बचाई। इस दौरान तीन ग्रामीण भालू के हमले की शिकार हो गए। सभी के सिर में गहरी चोट आई। शरीर के अन्य हिस्सों पर जख्म हैं। घासीराम की एक आंख पूरी तरह से खराब हो गई है। वहीं, 28 वर्षीय छाबलाल ने भालू के नोचने से दम तोड़ दिया। कुछ ही देर में भालू के हमले की जानकारी गांव वालों को मिली और वे जंगल गए। ग्रामीणों को देखकर भालू जंगल की ओर भाग गया।

घायलों को 108 संजीवनी एक्सप्रेस मरवाही के माध्यम से सीएचसी मरवाही लाया गया। यहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए पहले जिला अस्पताल रेफर किया गया और बाद में दोनों को उपचार के लिए सिम्स बिलासपुर भेज दिया गया है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग भी लगातार समझाइश देकर अभी जंगल न जाने की अपील कर रहा है

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; भाजपा महिला पार्षद ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में नेताओं की लगी भीड़

    रायगढ़,  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रायगढ़ नगर निगम की भाजपा महिला पार्षद ने आत्महत्या की कोशिश की है। नेहा देवांगन रायगढ़ नगर निगम में वार्ड क्रमांक 2 से भाजपा…

    E-Challan; चालान भरने का आखिरी मौका 14 मार्च तक, नहीं भरा तो जब्त होंगी गाड़ियां, 6 हजार से ज्यादा ई-चालान लंबित

    रायपुर, अगर आपके वाहन का भी ई-चालान लंबे समय से लंबित है तो 14 मार्च की तारीख आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। राजधानी समेत पूरे प्रदेश में इस दिन लोक…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां