Biography; कभी मंत्रियों के पीए रहे टंकराम वर्मा अब बनेंगे साय सरकार में मंत्री, ऐसा है इनका राजनीति सफर

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ की विष्‍णुदेव साय सरकार के मंत्रिमंडल का विस्‍तार आज सुबह 11.45 बजे राजभवन में होगा। राज्‍यपाल विश्‍वभूषण हरिचंदन राज्‍य के नौ नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। इस मंत्रिमंडल में एक चौंकाने वाला टंकराम वर्मा का नाम सामने आया है जो बलौदाबाजार से पहली बार चुनकर आए हैं।

मंत्री बनने वाले टंकराम वर्मा शिक्षक की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए। भाजपा विधायक टंकराम वर्मा ने एलएलबी किया है। वे सबसे पहले तिल्‍दा से जिला पंचायत सदस्‍य चुने गए, फिर रायपुर जिला पंचायत में उपाध्‍यक्ष बने। टंकराम वर्मा पिछले 30 वर्षों से सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। विधायक बनने से पहले वे बलौदा बाजार जिला ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष थे।

टंकराम वर्मा पहली बार लड़े विधानसभा चुनाव

क्षेत्र में रामायण व भागवत कथा करवाने के नाम से टंकराम वर्मा को ख्याति मिली हुई है। कुर्मी समाज से आने वाले टंकराम वर्मा ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश नितिन त्रिवेदी को 14 हजार से अधिक मतों से हराया था।

राजनीतिक सफर

टंकराम वर्मा का राजनीतिक सफर बेहद रोचक है। दरअसल, बतौर सरकारी शिक्षक के रूप में प्रतिनियुक्ति पर वे पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद व वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस के निज सहायक (पीए) रहे, एक दशक से ज्यादा समय तक टंकराम वर्मा उनके पीए के रूप में कार्यरत रहे। इसके बाद उन्‍होंने पूर्व मंत्री केदार कश्यप के यहां पीए के तौर पर सेवाएं दीं। आखिर में पूर्व मंत्री दयालदास बघेल के यहां भी सेवाएं दीं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर बोले मंत्री खुशवंत साहेब-कांग्रेस परिवार और समाज को बांटने की राजनीति कर रही

    0 भाजपा के बड़े नेता सरकार से नाराज! डॉ. चरणदास महंत बोले- मंत्री कंबल ओढ़कर घी पी रहे, रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त बड़ा उलटफेर हुआ, जब कैबिनेट…

    CM; महाराजा अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, जीवनी पाठ्यक्रम में भी शामिल होगी

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाराजा अग्रसेन जयंती पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय प्रांतीय महाधिवेशन एवं दशम…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर