BJP में संभावित प्रत्याशियों को लेकर भड़का आक्रोश; प्रदेश कार्यालय में विरोध प्रदर्शन,बसना में डा. सम्पत का विरोध

रायपुर, छत्तीसगढ़ में भाजपा की संभावित दूसरी सूची वायरल होने के बाद से बवाल मच गया है। महासमुंद जिले में भी कार्यकर्ता प्रत्याशी बदलने की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। शनिवार को बसना विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य जगदीश प्रधान की अगुवाई में राजधानी रायपुर पहुंचे और प्रदेश भाजपा कार्यालय जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। नाराज पदाधिकारी और कार्यकर्ता संभावित प्रत्याशी डा सम्पत अग्रवाल का विरोध कर नारेबाजी किये। बाद में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय को ज्ञापन भी दिया गया। जिले के सरायपाली विधान सभा क्षेत्र में भी भाजपा प्रत्याशी का विरोध हो रहा है।

बसना विधानसभा क्षेत्र के शताधिक कार्यकर्ता आज पूर्वानुमान दर्जन भर गाड़ियों में राजधानी रायपुर पहुंचे एवं भाजपा प्रदेश कार्यालय में संभावित प्रत्याशी चयन को लेकर नाराजगी जताई। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि संभावित प्रत्याशी डॉक्टर संपत अग्रवाल शुरू से भाजपा का विरोध करते आ रहे हैं। वे संगठन के किसी पद में भी नहीं है। 2018 के चुनाव में भी उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के विरोध में चुनाव लड़ा था । इतना ही नहीं बसना विधान सभा क्षेत्र के अन्य चुनावों में भी भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ उनके रिश्तेदार चुनाव लड़े हैं । इसके अलावा बसना विधानसभा क्षेत्र में पिछडे एवं आदिवासी वर्ग की बाहुलता है।

ज्ञापन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि डॉक्टर संपत अग्रवाल आपराधिक पृष्ठभूमि के व्यक्ति हैं तथा पदमपुर विधानसभा के उपचुनाव में उन्होंने बीजेडी प्रत्याशी का समर्थन किया था। इसलिए उन्हे प्रत्याशी बनाने से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरेगा । उनका कहना है कि बसना विधानसभा क्षेत्र से किसी निष्ठावान कार्यकर्ता अथवा पदाधिकारी को प्रत्याशी बनाया जाए अन्यथा परिणाम के लिए प्रदेश के शीर्ष नेता जिम्मेदार होंगे। एक माह पहले भी बसना विधानसभा के पांचों मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने डा संपत अग्रवाल के खिलाफ विरोध दर्ज कराया था। पूर्व में सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी सरला कोसरिया का विरोध हुआ था । कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पार्टी छोडकर कांग्रेस में चले गए है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से जगदीश प्रधान ,पुनीत साव, रोहित नायक, सोमनाथ पांडे प्रेमलाल नायक, अरविंद मिश्रा ,जितेंद्र कश्यप, सत्यवास प्रधान, राकेश प्रधान, धुबई साहू ,संजय प्रधान, संजय भोई ,दीनबंधु प्रधान, मकरध्वज, हेमंत ठाकुर, इंदल साव, इंदल साहू आदि जपद पंचायत सदस्य, मोर्चा -प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मोजूद रहे।

ReplyForward
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; भाजपा विधायक दल की बैठक में बजट सत्र में पेश होने वाले विधेयकों पर हुआ मंथन, बंगाल और असम चुनाव को लेकर बनी रणनीति

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास नवा रायपुर में हुई। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की रणनीति और…

    POLITICS; 17 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी,…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां