MC ELECTION;छत्तीसगढ़ के कई निगमों में खिला कमल, रायपुर में 15 साल बाद भाजपा की महापौर
नगरीय निकाय

रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतगणना जारी है। छत्तीसगढ़ के ज्यादातर निगमों में भाजपा उम्मीवार जीत रहे हैं। 15 साल बाद रायपुर नगर निगम में भाजपा उम्मीदवार ने महापौर पद के लिए जीत दर्ज की है। भाजपा की मीनल चौबे बंपर वोटों से विजयी हुई हैं।
इधर जगदलपुर में महापौर पद पर भाजपा के संजय पांडे ने जीत दर्ज कर ली है। कोरबा में भाजपा की संजू देवी राजपूत जीती हैं। 6 निगमों में भी भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं 34 नगर पालिका में भाजपा और 8 पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 7 नगर निगम में निर्दलीय प्रत्याशी आगे हैं।

10 नगर निगमों में महापौर और पार्षदों के साथ 49 नगपालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों समेत 173 नगरीय निकायों के अध्यक्ष और पार्षद पद उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला सामने आने लगा है। मतगणना स्थलों पर तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। राजनीतिक दल के प्रत्याशी और कार्यकर्ता मतगणना स्थल पर मौजूद हैं।
निगमों में ट्रिपल इंजन की सरकार आएगी या कांग्रेस की दोबारा सत्ता में वापसी होगी, यह बात दोपहर तक स्पष्ट हो जाएगी। सबसे पहले महापौर व अध्यक्ष पद के लिए और उसके बाद क्रमशः वार्डवार (वार्ड क्रं. 1 से प्रारंभ करते हुए) मतगणना हो रही है।
जगदलपुर में भाजपा प्रत्याशी संजय पांडे जीत
जगदलपुर में डाक मतपत्रों की गिनती में 56 वोटों से भाजपा के महापौर पद प्रत्याशी संजय पांडे आगे रहे। इसके बाद हर राउंड में वे बढ़त बनाते हुए जीत गए।बता दें कि विगत मंगलवार को 72.19 प्रतिशत मतदान हुआ था। दुर्ग और सुकमा जिले के नगरीय निकायों के रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए पांच वार्डों में उप चुनाव कराया गया था।
महापौर पद के लिए इनके बीच रहा मुकाबला
- रायपुर में भाजपा की मीनल चौबे और कांग्रेस की दीप्ती प्रमोद दुबे
- दुर्ग में भाजपा की अलका बाघमार और कांग्रेस की प्रेमला पोषण साहू
- राजनांदगांव में भाजपा के मधुसूदन यादव और कांग्रेस के निखिल द्विवेदी
- जगदलपुर में भाजपा के संजय पांडेय और कांग्रेस के मलकीत सिंह गैदू
- रायगढ़ में भाजपा के जीवर्धन चौहान और कांग्रेस के जानकी काटजू
- कोरबा में भाजपा की संजू देवी राजपूत और कांग्रेस की उषा तिवारी
- बिलासपुर में भाजपा की पूजा विधानी और कांग्रेस के प्रमोद नायक
- अंबिकापुर में भाजपा की मंजूषा भगत और कांग्रेस के अजय तिर्की
- चिरमिरी में भाजपा के राम नरेश राय और कांग्रेस के डॉ. विनय जायसवाल कोरिया जिले के नगर पंचायत पटना का परिणाम
अध्यक्ष – गायत्री सिंह
वार्ड वार जीतने वाले प्रत्याशियों के नाम
- वार्ड नंबर 1 से सुरेन्द्र कुमार
- वार्ड नंबर 02 से अहिभरण सिंह
- वार्ड नंबर 03 से निर्मला पोया
- वार्ड नंबर 04 से परेश कुमार सिंह
- वार्ड नंबर 05 से कुंवर साय घसिया
- वार्ड नंबर 06 से राजेश कुमार सोनी
- वार्ड नंबर 07 से प्रमिला सिंह वार्ड नंबर 08 से गौरव अग्रवाल
- वार्ड नंबर 09 से वसीम खान
- वार्ड नंबर 10 से ज्योति देवांगन
- वार्ड नंबर 11 अमित कुमार सिंह
- वार्ड नंबर 12 से रेखा वर्मा
- वार्ड नंबर 13 से मोहम्मद वसीम खान
- वार्ड नंबर 14 से रुचि सुजीत सोनी
- वार्ड नंबर 15 से सौरभ कुमार सिंह
- नगर पंचायत फरसगांव में अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा अध्यक्ष प्रशांत पात्र जीत(भाजपा) पार्षद जीते 1 राजेश सोना (बीजेपी) 2 रीता गौतम (कांग्रेस )
3 सुमन जायसवाल (बीजेपी)
4 नरेंद्र गौर रिंकू (बीजेपी)
5 शैल सेठिया (बीजेपी)
6 विजय लागड़े, (कांग्रेस)
7 संगीता राव (भाजपा)
8 राज कुमारी (भाजपा)
9 जनक नेताम (कांग्रेस)
10 मन्नू हिड़को (कांग्रेस)
11 भागेश्वर (कांग्रेस)
12 सुशीला मरकाम (कांग्रेस)
13 शुकालू मरकाम (कांग्रेस)
14 विनोद (निर्दलीय)
15 मूलचंद पांडेय (बीजेपी)
यहां प्रत्याशी चुनाव लड़े बिना ही जीत गए
मतदान से पहले ही 32 प्रत्याशी पार्षद पद पर विजयी हो गए थे। इसमें 15 जिलों के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के पार्षद हैं। दुर्ग और सुकमा जिले में नगरपालिका उपचुनाव से पहले दो प्रत्याशी जीते हैं। बसना नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए खुशबू अग्रवाल निर्विरोध विजयी हो चुकी हैं।
बारसूर नगर पंचायत अध्यक्ष भाजपा की सुभद्रा नेगी दंतेवाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा की पायल गुप्ता।
दंतेवाड़ा के पांचों निकायों पर भाजपा का परचम
दंतेवाड़ा जिले में पांचों निकायों पर भाजपा का कब्जा हुआ है। दंतेवाड़ा नगरपालिका में भाजपा की पायल गुप्ता, बचेली नगरपालिका में भाजपा के राजू जायसवाल, किरंदुल नगरपालिका में भाजपा की रूबी शैलेन्द्र सिंह, बारसूर नगर पंचायत में भाजपा की सुभद्रा नेगी और गीदम नगर पंचायत में भाजपा के ही रजनीश सुराना की जीत हुई।
नगर पालिका दंतेवाड़ा में
अध्यक्ष – बीजेपी अध्यक्ष पद पर 146 वोटों से भाजपा प्रत्याशी पायल गुप्ता जीतीं।
वार्ड वार चुने गए पार्षदों में
वार्ड क्रमांक-1 से एन नागराज कांग्रेस
वार्ड क्रमांक- 2 से राधा नाग कांग्रेस
वार्ड क्रमांक-3 से जयप्रसाद नाग कांग्रेस
वार्ड क्रमांक-4 से इंदिरा शर्मा कांग्रेस
वार्ड क्रमांक-5 से सुप्रिया राव कांग्रेस
वार्ड क्रमांक-6 से बिमला नाग भाजपा
वार्ड क्रमांक-7 से श्रवण कडती भाजपा
वार्ड क्रमांक-8 से चंदन ध्रुव भाजपा
वार्ड क्रमांक-9 से नांदला भोगामी भाजपा,
वार्ड क्रमांक-10 से मनीष भट्टाचार्य कांग्रेस,
वार्ड क्रमांक-11 से बिमला रावत भाजपा,
वार्ड क्रमांक-12 से गुप्त कैलाश मिश्रा भाजपा,
वार्ड क्रमांक-13 से मनोज मालवीय कांग्रेस,
वार्ड क्रमांक-14 से अनीता शर्मा भाजपा
वार्ड क्रमांक-15 से पंकज राजा शर्मा भाजपा शामिल हैं।
बालोद जिले में भाजपा को मिली यहां पर जीत
बालोद जिले के 2 नगर पालिका सहित 6 नगर पंचायत में भाजपा का कब्जा। एक में निर्दलीय, कांग्रेस एक भी निकाय में नहीं बना पाई अपना अध्यक्ष। कांग्रेस के तीनों विधानसभा के विधायक हुए धराशाही। एक भी निकाय में नहीं बना पाए अध्यक्ष।
राजनांदगांव में मतगणना स्थल पर उमड़ी भीड़
राजनांदगांव में शहरी सरकार और नगर निगम के 51 वार्ड में हुए पार्षद चुनाव की मतगणना जारी है। परिणाम जानने के लिए भाजपा कांग्रेस के समर्थकों के साथ शहर की जनता मतगणना स्थल पहुंची है। बड़ी संख्या में बाहर लोगो की भीड़ लगी है। नारायणपुर में अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा कांग्रेस की जय और विजय को छोड़ बाक़ी सभी पार्षद प्रत्याशी हुए धराशायी। नारायणपुर में अध्यक्ष पद पर भी भाजपा का कब्जा हो गया। 13 वार्डो में भाजपा जीती और दो वार्डो में कांग्रेस। नगरी में अध्यक्ष पद पर भाजपा उम्मीदवार की जीत धमतरी की नगरी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद से भाजपा के बलजीत छाबड़ा की 200 मतों से जीत। 2800 मतों से किया लीड। यहां पर 11 पार्षद पदों पर भाजपा, 3 पर कांग्रेस और एक पर निर्दलीय की जीत हुई। - बीजापुर नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में भाजपा की गीता सोम पुजारी की 1376 जीत। कांग्रेस के सुनीता हेमला को हराया।
- दुर्ग के रिसाली उप चुनाव में भाजपा के हर वंश केसरिया को 593 और कांग्रेस के राहुल राय को 814 वोट मिले, कांग्रेस प्रत्याशी जीते।
- जगदलपुर नगर निगम के 48 में से 36 में भाजपा आगे।
- चरोद नगर निगम में इनकी हुई जीत
- भिलाई चरोदा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 34 देव बलोदा वार्ड में हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी शिव कुमारी ललित यादव ने जीत हासिल की है। शिव कुमारी ललित यादव ने कांग्रेस के प्रत्याशी हेमंत कुमार वर्मा को 917 मतों से पराजित किया है। शिव कुमारी ललित यादव को कुल 1333 वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कुमार वर्मा को 416 वोट मिले।