PADDY;समर्थन मूल्य की राशि खाते में आया नहीं ,बोनस रिलीज, किसान बैंकों के चक्कर काटने मजबूर

रायपुर, सोसायटियों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी बीते 31 जनवरी से बंद हो चुकी है, पर किसानों के खाते में केंद्र सरकार द्वारा दिये जाने वाला यह राशि अभी तक पहुंचा नहीं है ।खासकर बीते 21 जनवरी से 31 जनवरी तक धान बेचने वाले किसानों को समर्थन मूल्य की राशि भी जमा नहीं हुई है।

इधर प्रदेश सरकार ने घोषित बोनस की राशि किसानों को देने रिलीज कर दिया है पर यह राशि भी ऐसे किसानों को समर्थन मूल्य की राशि का भुगतान न हो पाने की वजह से खाते में नहीं आ रहा है । इसे लेकर किसानों में हड़कंप है और वे संबंधित बैंकों के चक्कर काट रहे हैं पर उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पा रहा है ।

किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , मुख्य सचिव अमिताभ जैन व‌ मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह को बीते कल बुधवार को ज्ञापन भेज ध्यानाकृष्ट ‌कराया है । ज्ञातव्य हो कि शासन द्वारा इस वर्ष बीते 14 नवंबर से 31 जनवरी तक सोसायटियों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की घोषणा की थी । केन्द्र सरकार ने पतला धान का समर्थन मूल्य 2320 रूपये व मोटा धान का समर्थन मूल्य 2300   ‌रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया था व प्रदेश सरकार द्वारा किये  गये चुनावी वादे के अनुरूप किसानों को प्रति क्विंटल 3100 रुपये किसानों को देना था ।

प्रदेश सरकार ने समर्थन मूल्य व वादे के अंतर की राशि को जो करीबन 800 रुपये होता है को धान खरीदी बंद होने के बाद किसानों के खाते में डालने की घोषणा की थी । मेल से प्रेषित ज्ञापन में श्री शर्मा ने जानकारी दी है कि बीते 20 जनवरी तक तो कतिपय अपवादों को छोड़ समर्थन मूल्य की राशि किसानों के खाते में नियमित रूप से आ रहा था पर बीते 21 जनवरी से 31 जनवरी तक धान बेचने वाले किसानों के खाते में समर्थन मूल्य की राशि आज तक नहीं आ पाया है और यह स्थिति कमोबेश पूरे प्रदेश में है जबकि यह राशि धान खरीदी करने के 24 घंटे के भीतर किसानों के खाते में डालने का सरकारी आश्वासन था ।

श्री शर्मा ने अंतर की राशि बोनस के रूप में किसानों को भुगतान के लिये जारी कर दिये जाने पर ऐसे किसानों के खाते में समर्थन मूल्य की राशि भुगतान हुये बिना नहीं आ पाने की जानकारी देते हुये बतलाया है कि अपवादस्वरूप कुछ किसान समर्थन मूल्य की राशि आये बिना भी बोनस की राशि खाते में जमा होने की जानकारी दे रहे हैं जो कि आश्चर्यजनक है । श्री शर्मा ने खाते में राशि जमा न हो पाने की‌ कारणों का पता लगाकर ऐसे किसानों के खाते में समर्थन मूल्य व बोनस की राशि जल्द से जल्द डलवाने की मांग की है । 

  • Related Posts

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    रायपुर, जिले के अभनपुर क्षेत्र के भलेरा सहकारी समिति में धान खरीदी को लेकर गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि समिति के कुछ कर्मचारियों द्वारा धान की…

    STRIKE; वेतन विसंगति समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर KVK कर्मचारियों की बेमुद्दत हडताल 23 से

    0 विश्वविद्यालय बोला- हमारे पास देने को पैसे नहीं रायपुर, छत्तीसगढ़ कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के अधिकारी-कर्मचारियों की वेतन विसंगति, सेवा-लाभ बहाली और पिछले 18 महीनों से लंबित देयकों को…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?