BUNGALOW;स्मृति ईरानी के बाद 200 से अधिक पूर्व सांसदों को छोड़ना होगा लुटियंस दिल्ली, सरकार ने भेजा बंगला खाली करने का नोटिस

नई दिल्ली, एजेंसी, 200 से अधिक पूर्व सांसदों को लुटियंस दिल्ली में स्थित अपना सरकारी आवास खाली करना होगा। इन पूर्व सांसदों ने अभी तक अपने बंगलों को खाली नहीं किया है। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के सूत्रों ने मुताबिक इन सासंदों को नोटिस सार्वजनिक परिसर (अनधिकृत कब्जाधारियों की बेदखली) अधिनियम के तहत जारी किए गए हैं। नियमों के अनुसार पूर्व सांसदों को पिछली लोकसभा के भंग होने के एक महीने के भीतर अपने सरकारी बंगले खाली करने होते हैं। अन्य पूर्व सांसदों को भी नोटिस जारी करने की प्रक्रिया चल रही है।

तो क्या होगी बेदखली की कार्रवाई?

अगर पूर्व सांसद सरकारी आवास खाली नहीं करते हैं तो बलपूर्वक खाली कराने अधिकारियों की टीमें भेजी जाएंगी। बता दें कि लोकसभा सचिवालय सांसदों को आवास उपलब्ध कराता है। वहीं आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय (HUA) केंद्रीय मंत्रियों को लुटियंस दिल्ली में बंगले आवंटित करता है। अगर पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद निर्धारित समयावधि में सरकारी बंगले खाली करते हैं तो उनके खिलाफ बेदखली की कार्रवाई की जाती है।

83 लोधी एस्टेट बंगला मनोहर लाल को आवंटित

सूत्रों के मुताबिक अभी तक किसी भी पूर्व केंद्रीय मंत्री को निर्धारित समय से अधिक समय तक रहने के लिए कोई बेदखली नोटिस जारी नहीं किया गया है। इस बीच खबर यह है कि केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल को 83 लोधी एस्टेट बंगला आवंटित किया गया है। पहले यह बंगला एक पूर्व केंद्रीय सूचना आयुक्त को आवंटित था। बता दें कि स्मृति ईरानी समेत चार से अधिक पूर्व केंद्रीय मंत्रियों ने लुटियंस दिल्ली में अपने सरकारी बंगलों को खाली कर दिया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; भाजपा विधायक दल की बैठक में बजट सत्र में पेश होने वाले विधेयकों पर हुआ मंथन, बंगाल और असम चुनाव को लेकर बनी रणनीति

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास नवा रायपुर में हुई। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की रणनीति और…

    POLITICS; 17 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी,…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां