CABINET; आज सीएम विष्णु देव साय कैबिनेट की होगी पहली बैठक, तय होंगी सरकार की प्राथमिकताएं

रायपुर,  छत्तीसगढ़ में सीएम पद के लिए शपथ लेते ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सीधे मंत्रालय पहुंचे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी रहे। तीनों नेताओं ने एक साथ अपना कार्यभार भी संभाल लिया। नवगठित भाजपा की सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक गुरुवार को होगी।

बैठक में प्राथमिकता के आधार पर लिए जा सकने वाले फैसलों के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री साय ने कहा ने कहा कि हम इस पर मंत्रिमंडल में चर्चा करेंगे। इसके पहले भी मुख्यमंत्री चुने जाने पर ही साय ने मोदी की गारंटी को लागू करने का ऐलान किया था। इनमें किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस देने और 18 लाख जरूरतमंदों को आवास निर्माण के लिए फैसला लिया किया जा सकता है। इधर, मुख्यमंत्री साय ने मंत्रालय में मुख्य सचिव अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा से चर्चा की।

कैबिनेट पर फैसला जल्द

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार बनी तब मेरे पीठ का दर्द ठीक हुआ है। अब तक मेरी पीठ में लगातार दर्द हुआ करता था। इस बार हमारी सरकार आने से कानून व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ होगी। कैबिनेट विस्तार को लेकर उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री निर्णय लेंगे, जल्द सब कुछ तय हो जाएगा।

मोदी की गारंटी होगी पूरी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य को कुशासन से मुक्त कर विकास की जिम्मेदारी भाजपा को सौंपने वाली जनता की भावनाओं के अनुरूप काम किया जाएगा। मोदी जी की सभी गारंटियां पूर्ण होगी। किसानों, महिलाओं को दी गई गारंटी पर त्वरित गति से अमल होगा। छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा पर विश्वास किया है। भाजपा की सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनता के विश्वास की कसौटी पर खरी उतरेगी।

भगवान से प्रार्थना है कि हम काम करने में सफल हों

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज उप मुख्यमंत्री साव और शर्मा ने शपथ ली। हम भाग्यशाली हैं कि शपथ ग्रहण समारोह में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , कई केंद्रीय मंत्री, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। हम इस आयोजन को सफल बनाने के लिए उनके प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं। सभी आमजनों को धन्यवाद प्रकट करता हूं जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाया। उन्होंने कहा कि हमने मंत्रालय में काम शुरू किया। हालांकि आज कोई निर्णय नहीं लिया गया। गुरुवार को मंत्रिमंडल की बैठक होगी। सभी विभागों के सचिवों के साथ एक परिचयात्मक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; 17 मार्च को विधानसभा घेराव के लिए कांग्रेस की जंगी तैयारी,प्रभारी महासचिव सचिन पायलट होंगे शामिल

    0 पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी सचिव एस सम्पत, जरिता लेतफ्लांग एवं विजय जांगिड़ ने तैयारियों की समीक्षा की रायपुर, मंगलवार 17 मार्च को विधानसभा घेराव के लिए कांग्रेस ने…

    POLITICS; आम आदमी पार्टी के पुराने साथी मुन्ना बिसेन प्रांतीय कोषाध्यक्ष बने,जयदीप और शिव की भी नियुक्ति

    रायपुर, आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करते हुए पार्टी के पुराने संघर्षशील साथी मुन्ना बिसेन को प्रांतीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां