CAMP;नगरीय निकायों में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक जनसमस्या निवारण शिविर,अवैध कब्जे हटाने के निर्देश

0 बिजली विभाग तारों के पास की झाडियों को हटाएं, शिकायतों का करें त्वरित समाधान 0 डायरिया, मलेरिया व मौसमी बीमारियों पर रखें नजर, इलाज का तुरंत करें इंतजाम

रायपुर, शासन ने तहसीलदारों को जमीन संबंधी त्रुटि सुधार करने की जिम्मेदारी दी है, वे इससे जुड़े प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करें, इससे आम नागरिकों को राहत मिलेगी। आरबीसी 6-4 के प्रकरण किसी भी स्थिति में लंबित न रहें। प्रत्येक तहसीलदार हल्के स्तर पर इसकी मीटिंग लेकर समीक्षा करें और समय पर हितग्राही को इसका लाभ दें।

यह बात कलेक्टर डाॅ गौरव सिंह ने समय-सीमा की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम यह सुनिश्चित करें बिजली विभाग खुले हुए बाॅक्स को बन्द करे और शहर के जिन स्थानों में झाडियां इत्यादि से तारों के टूटने का खतरा है उन्हें जल्द हटाएं। बिजली से जुड़ी शिकायतों का त्वरित निराकरण करें। डाॅ गौरव सिंह ने कहा सभी नगरीय निकाय में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। विभागों के अधिकारी शामिल होना सुनिश्चित करें और यह प्रयास करें कि जो समस्याएं का मौके पर निराकरण हो सकता है उसे वहीं पर निराकृत किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि सड़कों पर जहां कहीं भी निर्माण सामग्री फैली हुई हो जिससे यातायात बाधित हो रही हो उसको तत्काल हटवाया जाए और कार्रवाई की जाए। कलेक्टर ने गौठानों में किए गए अवैध कब्जे को हटाने के निर्देश दिए।

डाॅ सिंह ने कहा कि डायरिया सहित अन्य मौसमी बीमारियों के फैलाव के नियंत्रण के उपाय किए जाएं जहां भी इससे जुड़ी सूचना मिलती है उस पर नजर रखंे और तत्काल इलाज की व्यवस्था कर दवाईयां वितरित की जाए। खाद बीज इत्यादि की उपलब्धता बनाएं रखे और इसका वितरण भी करें। इस बैठक मंे नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत की सीईओ श्री विश्वदीप, सभी एडीएम-एसडीएम उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RMC;राजधानी 100 बड़े बकायादारों के नाम सार्वजनिक करने की तैयारी, शनिवार-रविवार को भी राजस्व वसूली

    0 मोर रायपुर एप से ऑनलाइन सम्पतिकर भुगतान की सुविधा निरन्तर उपलब्ध रायपुर, रायपुर नगर निगम का राजस्व विभाग द्वारा नगर निगम को सम्पतिकर अदा नहीं कर रहे 100 बड़े…

    TRANSFER;अफीम की अवैध खेती का असर ! वर्षों से एक ही जगह जमे 58 पटवारियों का तबादला

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ में अफीम की अवैध खेती का असर दिखने लगा है। दुर्ग जिले में एक कृषि अधिकारी को निलंबित कर दो कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। वहीं…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां