SBI;प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती के लिए 541 पदों पर नोटिफिकेशन जारी,कैसे कर सकते हैं आवेदन

नईदिल्ली, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने पीओ यानी प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती 2025 (SBI PO Recruitment 2025) के लिए 24 जून को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके तहत 541 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 24 जून से https://bank.sbi/web/careers/current-openings पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 जुलाई 2025 है.

बता दें कि इसके लिए प्रीलिम्स परीक्षा जुलाई अगस्त 2025 में आयोजित किया जाना है. वहीं, अगर सैलरी की बात करें तो शुरुआती बेसिक पे 48,480 रुपए (प्लस 4 एडवांस इंक्रीमेंट) होगा. उम्मीदवार को डीए, एचआरए,सीसीए, पीएफ, पेंशन योजना जैसे एनपीएस, एलएफसी, मेडिकल सुविधा, लीज रेंटल फैसलिटी आदि व अन्य भत्ते मिलेंगे. इस भर्ती में पास होने वाले उम्मीदवारों की पोस्टिंग देशभर के अलग-अलग एसबीआई ब्रांचों में की जाएगी. रिक्त पदों में से 203 सामान्य वर्ग के लिए हैं, जबकि 135 ओबीसी, 50 ईडब्ल्यूएस, 37 एससी और 75 पद एसटी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है. 500 पद रेगुलर के और 41 पद बैकलॉग वैकेंसी के हैं.

कौन कर सकता है अप्लाई?

एसबीआई पीओ भर्ती में मान्या प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं. इसके अलावा फाइनल ईयर में पढ़ाई कर रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं.

कितनी है आयु सीमा?

इस भर्ती में 21 से 30 साल तक के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं. यानी उम्मीदवार का जन्म 2 अप्रैल 1995 से पहले और 1 अप्रैल 2004 के बाद का न हो. एससी व एसटी को आयु सीमा में 5 वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी.

आवेदन फीस

  • जनरल, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस – 750 रुपए
  • एससी, एसटी व दिव्यांग – कोई फीस नहीं

कैसे करना होगा अप्लाई?

एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती 2025 (SBI PO Recruitment 2025) की इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं. इसके बाद वेबसाइट के करियर सेक्शन में क्लिक करें. इसके बाद आपको यहां ‘Current Openings’ का सेक्शन मिलेगा, जिसमें SBI PO Recruitment से जुड़े लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद यहां मांगी गई जानकारी अपलोड करें और अपना अप्लाई कर दें.

चयन व परीक्षा

प्रीलिम्स, मेन्स, साइकोमेट्रिक टेस्ट (ग्रुप एक्सरसाइज व इंटरव्यू). प्रीलिम्स में प्रदर्शन के आधार पर मेन्स के लिए बुलाया जाएगा. मेन्स में पास उम्मीदवारों को तीसरे चरण साइकोमेट्रिक टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. एसबीआई पीओ लिखित परीक्षा के सिलबेस में इंग्लिश, रीजनिंग और क्वांटिटिव एप्टीट्यूट शामिल है. टियर-1 में 100 अंक के 100 सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा की अवधि 1 घंटे की होगी. इंग्लिश से 40 और क्वांटिटिव एप्टीट्यूट व रीजनिंग से 30-30 प्रश्न आएंगे.

  • Related Posts

    RAILWAY; रेलवे की कोच फैक्ट्री में 1000+ भर्ती, 10वीं के मार्क्स पर होगा चयन, ऐसे करें आवेदन

     नईदिल्ली, फ्रेशर होने की वजह से जॉब पाने में दिक्कत आ रही है, तो इसके लिए पहले एक्सपीरियंस ले सकते हैं। अब आप सोचेंगे कि अनुभव या काम की ट्रेनिंग…

    SBI JOBS; ग्रेजुएट के लिए स्टेट बैंक में 9100 नई भर्ती, सबसे ज्यादा पद इन राज्यों में, आवेदन शुरू

    नईदिल्ली, बैंक में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 9000 से अधिक पदों पर जूनियर एसोसिएट्स यानी…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार