CBI;भाजपा विधायक के बेटे के मर्डर केस में 12 के खिलाफ FIR,जांच के लिए रायपुर पहुंची CBI टीम बेमेतरा रवाना

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ सरकार की मांग पर सीबीआइ (CBI) ने बिरनपुर सांप्रदायिक दंगे में 12 अरोपियों विरुद्ध नए सिरे से केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के लिए सीबीआइ की टीम शनिवार को इंडिगो की रूटीन फ्लाइट से रायपुर पहुंची। इसके बाद सीबीआई की टीम रायपुर एयरपोर्ट से सीधे दो इनोवा वाहन से बेमेतरा के लिए रवाना हुई। माना जा रहा है कि टीम बेमेतरा के साजा थाने समेत वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर सकती है। साथ ही हिंसा की एफआइआर करवाने वाले पीड़ित समेत प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर सकती है।

सीबीआई की जांच टीम में एएसपी, डीएसपी और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी मौजूद हैं। बता दें कि बिरनपुर सांप्रदायिक दंगे में वर्तमान में सभी आरोपित न्यायिक अदालत में है। भाजपा विधायक ईश्वर साहू के पुत्र भुवनेश्वर साहू की पिछले वर्ष आठ अप्रैल को उक्त दंगे में हत्या कर दी गई थी।सीबीआई की एफआईआर में नवाब खान, जलील खान, बशीर खान, मुख्‍तार मोहम्‍मद, शफीक मोहम्‍मद, अब्‍दुल खान, अकबर खान, मोहम्‍मद जनाब, अयुब खान, निजामुददीन, राशिद खान, कल्‍लू खान के नाम हैं।

बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में कबाड़ी के उकसावे पर 8 अप्रैल 2023 को बच्चों की लड़ाई से जुड़े मामले में मस्जिद में छुपने की कोशिश करने वाले भुवनेश्वर साहू को आरोपियों ने धारदार हथियारों से काट डाला था। जांच में यह बात सामने आई थी कि सातवीं और आठवीं कक्षा के छात्रों को स्कूल से घर लौटते समय कबाड़ी दुकान पर काम करने वाले लड़कों ने पीट डाला था। घटना के दिन मामला सुलझाने के लिए हिंदू और मुस्लिम पक्षों की बैठक का आयोजन किया गया था।

भुवनेश्वर साहू अपने साथियों के साथ मुस्लमानों की बस्ती में पहुंचे तो दूसरे पक्ष ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। सिर में चोट के कारण मौके पर ही गिर गए पीड़ित को आरोपितों ने तलवार और अन्य धारदार हथियारों से मौके पर ही मार डाला। स्थानीय पुलिस की जांच में उपरोक्त सभी 12 आरोपितों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया था। चार्जशीट में शामिल सभी आरोपी स्थानीय अदालत के निर्देशानुसार न्यायिक हिरासत में हैं। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को इस मामले की सीबीआई जांच की अधिसूचना जारी की थी। छत्तीसगढ़ राज्य में सीजीपीएससी भर्ती घोटाले के बाद यह दूसरा मामला है, जिसकी जांच सीबीआई को सौंपी जा चुकी है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EOW;छत्तीसगढ़ में 4.72 करोड़ का कंप्यूटर घोटाला, तीन आरोपियों के खिलाफ 1700 पन्नों का चालान पेश

    रायपुर, ईओडब्ल्यू ने राजीव गांधी शिक्षा मिशन में कंप्यूटर की खरीदी में हुए 4 करोड़ 72 लाख 88462 रुपए के घोेटाला में फर्म संचालक आलोक कुशवाहा, अंजू कुशवाहा और संजीत…

    LIQUOR SCAAM; 29 आबकारी अफसरों की गिरफ्तारी तय, विभाग में मचा हड़कंप,सरकार ने दी हरी झंडी

    रायपुर, पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल से जुड़े करीब 3,200 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य सरकार ने इस मामले में संलिप्त 29…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां