रायपुर, विश्व वानिकी दिवस पर छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला का पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन 21 मार्च को सुबह 11.00 बजे राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर, जीरों प्वाइंट, रायपुर में किया गया है।
छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप होंगे। विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहेब तथा राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे। समारोह में सांसद बृजमोहन अग्रवाल,विधायक पुरंदर मिश्रा भी मौजूद रहेंगे।
नेचर सफारी मोहरेंगा में भी कार्यक्रम
विश्व वानिकी दिवस पर 21 मार्च को वन विभाग द्वारा भी विभिन्न कार्यक्रमों काआयोजन किया गया है। खबरा है कि नेचर सफारी मोहरेंगा में पौने तीन करोड के कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। वनमंत्री केदार कश्यप यहां पौधारोपण भी करेंगे। इस अवसर पर विभाअगीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। नवा रायपुर स्थित अरण्य भवन में नवनिर्मित सभागार का भी लोकार्पण होगा।







