CGPEB; व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की प्रवेश एवं पात्रता परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन 

रायपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए विभिन्न प्रवेश एवं पात्रता परिक्षाओं की परीक्षा तिथियों में संशोधन किया गया है। लोकसभा चुनाव की तिथियां घोषित होने के कारण प्रवेश एवं पात्रता परीक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षा तिथियों में संशोधन किया गया है। 

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा जारी संशोधित तिथियों के अनुसार पी.ई.टी-2024, प्री.एम.सी.ए.-2024 एवं पी.पी.एच.टी.-2024 की परीक्षा 13 जून 2024 को होगी। पी.ए.टी/पी.व्ही.पी.टी., बीएससी (कृषि), बीएससी (उद्यानिकी), पशुपालन में डिप्लोमा और मत्स्यिकी विज्ञान में डिप्लोमा, प्री.बी.ए.बी.एड. और प्री बी.एससी बी.एड. की परीक्षा 16 जून 2024 को होगी। 

इसी प्रकार पी.पी.टी. 2024, टीईटी-2024 पात्रता परीक्षा 23 जून 2024 को, प्री.बी.एड.-2024 और प्री.डी.एल.एड.-2024 की परीक्षा 30 जून को तथा बी.एससी नर्सिंग-2024, पोस्ट बेसिक नर्सिंग-2024 एवं एम.एस.सी. नर्सिंग-2024 की परीक्षा 7 जुलाई 2024 को आयोजित की जाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    1076;छत्तीसगढ़ में सीएम हेल्पलाइन नंबर शुरू,अब सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी शिकायत, तय समय पर होगा समाधान

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की जनता के लिए जरूरी खबर है. जहां सीएम विष्णु देव साय ने CM हेल्पलाइन नंबर 1076 की शुरूआत कर दी है. इस हेल्पलाइन नंबर से प्रदेश के लोग…

    MINING; रेत खनन करते 3 चैन माउंटेन मशीन सील, 5 टन कोयला समेत 6 मोटर सायकिल जब्त

    रायपुर, खनिज विभाग के सचिव और संचालक के निर्देशानुसार केंद्रीय खनि उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने 8 जून 2026 को औचक निरीक्षण के दौरान जिला गरियाबंद के तहसील राजिम अंतर्गत…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..