CGPSC;सिविल जज बनने का मौका, सैलेरी 1 लाख 36 हजार, सुविधाएं भी मिलेंगी

रायपुर, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) भर्ती परीक्षा 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, तो इसकी पूरी डिटेल्‍स आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

इतने पदों पर वैकेंसी
छत्तीसगढ़ में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के कुल 57 पदों पर भर्तियां निकली हैं छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC)की ओर से निकाली गई इन भर्तियों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ में ग्रेजुएशन किया हुआ उम्‍मीदवार आवेदन कर सकता है इसमें एक शर्त यह भी है कि अभ्‍यर्थी की उम्र एक जनवरी, 2025 तक 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट दी जाएगी.

कब तक करें आवेदन कैसे होगा सेलेक्‍शन
सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC)की ओर से लिखित परीक्षा कराई जाएगी. प्रारंभिक और मुख्‍य परीक्षा के बाद इंटरव्‍यू होंगे. इसी के आधार पर फाइनल सेलेक्‍शन होगा. बता दें कि लिखित परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी. प्रारंभिक परीक्षा में कुल 100 सवाल होंगे, जिनके जवाब 2 घंटे में देने होंगे. ये पेपर 100 अंकों का होगा. इन पदों पर सेलेक्‍ट होने वाले उम्‍मीदवारों को 77840-136520 रुपए प्रतिमाह की सैलेरी मिलेगी. आपको बता दें सिविल जज को सैलेरी के अलावा आवास, वाहन समेत कई तरह की अन्‍य सुविधाएं भी मिलती हैं. 
अगर आप भी छत्तीसगढ़ में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) बनना चाहते हैं, तो 24 जनवरी, 2025 तक इन पदों के लिए अप्‍लाई कर दीजिए. बता दें कि फॉर्म में करेक्शन की प्रोसेस 25 जनवरी से शुरू हो जाएगी. 27 जनवरी, 2025 तक आवेदन पत्रों में सुधार किया जा सकेगा. छत्तीसगढ़ के उम्‍मीदवरों को किसी भी तरह का आवेदन शुल्‍क नहीं देना होगा, जबकि दूसरे राज्‍य के उम्‍मीदवारों को आवेदन शुल्‍क के रूप में 400 रुपये देने होंगे.

  • Related Posts

    DRDO; आईटीआई पास आउट के लिए डीआरडीओ में नई भर्ती, फॉर्म भरने की लास्ट डेट 13 अक्टूबर

    नईदिल्ली, डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन आईटीआई वालों को नई अपॉर्चुनिटी दे रहा है। डीआरडीओ ने अपने दिल्ली स्थित डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ साइकोलॉजिकल रिसर्च (DIPR) के लिए अप्रेंटिस की नई…

    JOBS; कैनरा बैंक में बिना परीक्षा 3500 पदों पर भर्ती, फ्रेशर्स के लिए बढ़िया मौका

    नईदिल्ली, पढ़ाई पूरी करने के बाद बैंक में नौकरी पाने का सपना है, तो आप अप्रेंटिसशिप के जरिए इसकी बढ़िया ट्रेनिंग ले सकते हैं। कैनरा बैंक ने हाल ही में…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर