CGPSC; सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने 11 फरवरी 2024 को लिए गए प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। छत्‍तीसगढ़ लोकसेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार सीजीपीएससी की आधिकारिक साइट psc.cg.gov.in पर नतीजे देख सकते हैं।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर इस बार प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी किए गए हैं। मुख्य परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक और नाम के साथ ही वर्गवार और उपवर्गवार कटआफ नंबर भी घोषित किए गए हैं। आयोग द्वारा जारी परिणाम में मुख्य परीक्षा के लिए कुल 3597 अभ्यर्थियों ने अर्हता प्राप्त की है।

242 पदों के लिए निकली थी भर्ती

छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा 17 सेवाओं के लिए कुल 242 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी। इसके लिए 1 लाख 58 हजार 211 अभ्यर्थियों ने आनलाइन आवेदन प्रस्तुत किए थे। चयन प्रक्रिया के पहले चरण के रूप में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 का आयोजन 11 फरवरी 2024 को किया गया था।

परिणाम साथ कट-ऑफ अंक भी जारी

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं द्वारा लंबे समय से राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणामों के साथ वर्ग और उपवर्गवार कटऑफ अंक जारी किए जाने की मांग की जाती रही है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा युवा प्रतिभागियों की मांग के अनुरूप इस बार प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम साथ कट-ऑफ अंक भी जारी किए गए हैं।

इस लिंक पर डायरेक्‍ट चेक करें परिणाम

प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम और वर्गवार तथा उपवर्गवार कटआफ नंबर आदि की जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की वेबसाईट www.psc.cg.gov.in पर लॉगिन किया जा सकता है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ELECTRICITY; बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” का शुभारंभ, 28.42 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी 757 करोड़ की राहत

    0 बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री साय 0 आर्थिक कठिनाइयों के कारण बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगा…

    ELEPHANT; नदी में मिले दो हाथियों के शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटा वन विभाग

    रायगढ़,  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो हाथियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। दोनों हाथियों के शव कुरकुट नदी में तैरते हुए पाए गए। घटना…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां