CRASH;हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत , चारधाम यात्रियों को लेकर जा रहा था

देहरादून, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के बीच बड़ी घटना हो गई। उत्‍तरकाशी के गंगनानी के पास गुरुवार (8 मई) को हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अफसर पहुंचे। रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन चलाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसा भागीरथी नदी के पास हुआ है।

सीएम धामी ने जताया दुख 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकॉप्टर हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने इस पूरी घटना की जांच के लिए निर्देश भी दिए हैं। घटना स्थल पर जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं और पूरे मामले की पल-पल की जानकारी खुद सीएम धामी ले रहे हैं।

देहरादून से खरसाली जा रहा था हेलिकॉप्टर
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का 30 अप्रैल को शुभारंभ हुआ। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट खुल चुके हैं। भगवान के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। पर्यटकों को लेकर सात सीटर हेलिकॉप्टर ने देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से उड़ान भरी। खरसाली जा रहा हेलिकॉप्टर उत्तरकाशी के गंगनानी के पास क्रैश हो गया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। 

चारधाम यात्रा में जा रहे थे 
प्राइवेट कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार होकर  मुंबई और आंध्र प्रदेश के यात्री चारधाम यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। यात्रियों को खरसाली से गंगोत्री धाम जाना था। भागीरथी नदी के पास हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग पहुंचे। पुलिस-प्रशासन को सूचना दी। अफसरों ने रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन चलाया।

  • Related Posts

    ACB/EOW; अब IAS समीर विश्नोई की करोड़ों की संपत्तियां जब्त,महासमुंद में 22 एकड़ जमीन शामिल

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर में एसीबी और ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई की करोड़ों रुपये की संपत्तियां अटैच कर ली हैं।…

    CRIME; कृषि अधिकारी ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, पुलिस जांच शुरु

    महासमुंद, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कृषि विभाग दफ्तर में अधिकारी प्रवीण पटेल ने डॉक्यूमेंट की फोटो खींचने पर पत्रकार की पिटाई कर दी। बचाने आए वकील से भी मारपीट की। घटना का…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……