WATER;उघोगों से निकलने वाले प्रदूषित पानी साफ करने ETP प्लांट लगाने की मांग

8 सौ फैक्ट्रियों से निकलता है केमिकलयुक्त पानी- इकराम

रायपुर, नगर निगम बिरगांव के जल विभाग के अध्यक्ष इकराम अहमद ने बीरगांव निगमा इलाके के उरला इलाके में संचालित उघोगों से निकलने वाले केमिकलयुक्त पानी की सफाई करने के लिए ETP Plant लगाने की मांग के है ताकि बीरगांव निगम में लोगों को पीने का पानी प्रदाय किया जा सके। वॉटर मैन ऑफ इंडिया राजेंद्र सिंह ने भी कहा कि इस पानी को STP में साफ नहीं किया जा सकता। बल्कि इसे साफ करने के लिये ETP प्लांट लगाने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव की अध्यक्षता एवं राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले वॉटर मैन आफ इंडिया राजेंद्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा कल दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम रायपुर मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय भू-जल संवर्धन मिशन शहरी का शुभारंभ कार्यक्रम सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें भु-जल संवर्धन हेतु किये जा रहे प्रयासों पर चर्चा की गई ।साथ ही जनप्रतिनिधियों से सुझाव भी लिया गया।
बिरगांव निगम क्षेत्र मे फैक्ट्रियों से निकलने वाला पानी केमिकल युक्त है। गंदे पानी को साफ करने के लिए रायपुर नगर निगम द्वारा ग्राम कारा में STP संचालित किया जा रहा है। नगर निगम बिरगांव के जल विभाग के अध्यक्ष इकराम अहमद द्वारा केमिकल युक्त पानी को साफ करने के बारे में प्रश्न पूछने पर वॉटर मैन ऑफ इंडिया ने कहा कि इस पानी को STP में साफ नहीं किया जा सकता। बल्कि इसे साफ करने के लिये ETP प्लांट लगाने की आवश्यकता है। इकराम अहमद ने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए केमिकल युक्त पानी को साफ करने के लिए तेंदुआ नाला में ईटीपी लगाने की मांग की है। इससे लगभग 8 सौ फैक्ट्रियों से निकलने वाले केमिकलयुक्त पानी साफ कर निगम क्षेत्र की जनता को पर्याप्त पानी दिया जा सके। 

  • Related Posts

    DEATH; पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, कांग्रेसी नेताओं ने जताया शोक

    रायपुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल स्व. मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन हो गया है। बता दें कि शांति वोरा 91…

    ASSEMBLY;मानसून सत्र में सरकार को घेरने को लेकर बनी रणनीति, नकटी गांव मामले में कांग्रेस लाएगी स्थगन प्रस्ताव

     रायपुर, सोमवार 13 जुलाई को छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र शुरू होने से ठीक एक दिन पहले रविवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। यह बैठक नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’